कोरबाछत्तीसगढ़

कलेक्टर अजीत वसन्त ने एसडीएम व डीईओ को की व्यवस्थाओं की समीक्षा

दसवीं-बारहवीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं संचालित की जाएंगी

एसआईआर, धान खरीदी तथा अन्य विभागीय कार्यों पर विस्तृत चर्चा

कोरबा, 25 नवम्बर 2025/ कलेक्टर अजीत वसन्त ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं से पहले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम तथा जिला शिक्षा अधिकारी को स्थल चयन, बैठने-खाने की व्यवस्था तथा लेक्चरर चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। छमाही परीक्षा उपरांत 20 दिसम्बर से कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश

कलेक्टर श्री वसन्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को डिजिटाइजेशन का प्रतिशत बढ़ाने, बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य की निगरानी करने तथा शहरी क्षेत्रों में सुबह-शाम घर-घर जाकर फार्म भरवाने और डिजिटाइजेशन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्य में लगे कर्मचारी किसी अन्य कार्य में संलग्न न किए जाएं।

धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें : कलेक्टर

बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की और केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आने वाले दिनों में खरीदी की बढ़ती मात्रा को देखते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि केंद्रों में आने वाले वाहनों के साथ फोटो अनिवार्य रूप से लिया जाए। सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखें। मिलर्स एवं केंद्र-प्रबंधकों की बैठक लेकर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। हाल ही में स्थानांतरित फड़/खरीदी प्रभारी तथा ऑपरेटर संबंधित स्थान पर कार्यरत हैं या नहीं, इसकी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी स्थानांतरित कर्मचारी अपने पुराने पदस्थापना स्थल पर कार्यरत न मिले। साथ ही, अवैध धान के परिवहन व विक्रय पर कड़ी कार्यवाही तथा चेकपोस्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए।

डीएमएफ के अप्रारंभ कार्यों पर वसूली प्रकरण दर्ज हों

कलेक्टर श्री वसन्त ने निर्देश दिए कि डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत किन्तु 31 अगस्त 2025 तक अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार कर आवश्यक वसूली प्रकरण दर्ज किए जाएं। सभी जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतों के वसूली प्रकरण संबंधित एसडीएम को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं जनहित के उच्च प्राथमिकता वाले नए कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा।

मातृत्व एवं शिशु मृत्यु वाले मामलों में अनिवार्य जांच

कलेक्टर वसन्त ने अस्पतालों/स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव एवं बच्चों की मृत्यु के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को अनिवार्य रूप से जांच कर प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को जीवन-दीप समिति की बैठकों में उपस्थिति सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हेतु प्रभावी निर्णय लेने को कहा।

संविधान दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन के निर्देश

कलेक्टर ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर “हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” थीम के अंतर्गत प्रस्तावना पठन तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। सभी कार्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन तथा शपथ ग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

बैठक में कलेक्टर श्री वसन्त ने विद्यार्थियों के अपार आईडी शीघ्र बनाने,युक्तियुक्तकरण के तहत नियुक्ति-स्थल पर जॉइनिंग न करने वाले शिक्षकों पर उच्च स्तरीय कार्रवाई, पीवीटीजी परिवारों के घरों में सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर सिस्टम स्थापना, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता हेतु प्रस्ताव अपलोड करने,पीएम जनमन अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को 1 जनवरी 2026 तक पूर्ण कराने तथा ठेकेदारों से अधूरे आवासों को पूरा कराए जाने
संबंधी निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ कुमार निशांत, प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, कटघोरा एसडीएम  तन्मय खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान