कोरबाछत्तीसगढ़

थाना उरगा पुलिस के द्वारा तरदा- बिलासपुर भारत माला रोड अखरापाली टोल प्लाजा के पास युवक के साथ मारपीट कर लूट पाट करने वाले आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

आरोपियों के कब्जे से 04 नग बेल्ट, घाटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, एवं 400 रू पये को किया गया जप्त

नाम आरोपीगण

(1) सूरज कुमार खुटे पिता हरिचरण खुटे उम्र 20 वर्ष तरदा परसाभाठा थाना उरगा जिला कोरबा (छ०ग०) (2) आकाश ज्वाला पिता छतराम ज्वाला उम्र 19 वर्ष तरदा परसाभाठा थाना उरगा जिला कोरबा (छ०ग०) (3) आकाश लहरे पिता बलदाउ राम लहरे उम्र 18 वर्ष कथरीमाल परानुपारा थाना उरगा जिला कोरबा (छ०ग०) और एक विधि से संघर्षरत बालक ।

कोरबा। प्रार्थी अटल मिर्झा पिता निवासी पोड़ीबहार थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) दिनांक 22.11.2025 को थाना उरगा उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई प्रितेश मिर्झा आज सर्वमंगला मन्दिर में दर्शन करने के उपरान्त करीबन 6.00 बजे शाम के आस पास घर जाने के लिए नहर रोड होते हुए ग्राम तरदा के पास बने भारत माला को देखते हुए कोरबा जा रहा था तो अखरापाली टोल प्लाजा के पास 5 से 6 व्यक्ति रास्ते में रोककर बेल्ट हांथ मुक्का से मारपीट कर उसके पास रखे हुए 2000 /- रू नगद एव मोबाईल को ले कर चला गया और मरा हुआ समझकर छोड कर भाग गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति० पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिन ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन उरगा क्षेत्र में टीम गंठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर के सूचना के आधार पर आरोपीगण (1) सूरज कुमार खुटे, (2) आकाश ज्वाला, (3) आकाश लहरे एवं (4) विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिनके द्वारा गांव की लड़की का भारत माला में पीछा करने के संदेह पर घटित का घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के पास कब्जे से पृथक-पृथक 04 नग रग्जिन का बेल्ट, आहत से लूटे हुए 2000 रूपये में से हिस्सा बटवारा के बाद बचे कुल 400 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल होण्डा साईन क्रमांक सीजी 12 बीबी 1620 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि संतराम सिंहा, ईश्वर एक्का, प्र.आर. 304 अजय पाण्डेय, 387 रामू कुर्मी, आर. 91 रामेन्द्र बर्मन, आर. 106 अजय यादव, आर. 464 प्रेमचंद साहू, आर. 730 महासिंह सिदार, आर. 52 नितेश तिवारी, महिला आरक्षक 566 सुर्या खुटे की महतवपूर्ण भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान