कॉर्पोरेटकोरबाछत्तीसगढ़

पॉवर कंपनी के सुगम संगीत प्रतियोगिता में दीपा और सीता ने बाजी मारी

स्वर लहरियों के साथ बही काव्य की धारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के क्रीड़ा एवं कला परिषद व्दारा क्षेत्रीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन डंगनिया स्थित मुख्यालय में किया गया। इसमें प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें अटल बिहारी ताप विद्युत गृह मड़वा की दीपाली गुप्ता और सीता कंवर ने सर्वाधिक तीन स्पर्धा में बाजी मारी। समापन समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी रूचि और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गीत गाकर स्वर लहरियां बिखेरी।

प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर की क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने किया। दो दिन तक चले इस रंगारंग प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए अधिकारी-कर्मचारियों ने गायन, वादन और काव्यपाठ में अपने कला का जौहर दिखाया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन)  भीम सिंह कंवर ने कहा कि विद्युतकर्मी पूरे प्रदेश में रोशनी फैलाने का कार्य निर्बाध रूप से कर रहे हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए पॉवर कंपनी हमेशा तत्पर है, उनकी कला व खेल प्रतिभा के प्रोत्साहन के लिए ये किये जाते हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यपालक निदेशक सर्वश्री केएस मनोठिया, एमएस चौहान, मुख्य अभियंता संजीव सिंह, अधीक्षण अभियंता  महेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। इसमें अनुभाग अधिकारी शंकर नारायण नायडू एवं  अमरजीत राम अंबिकापुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

प्रतियोगिता में गीत गायन स्पर्धा में पुरूष वर्ग से श्रीधर अय्यर रायपुर सेंट्रल प्रथम एवं दुर्ग के श्रवण कुमार द्वितीय रहे। महिला वर्ग से प्रथम मड़वा की सीता कंवर एवं द्वितीय दीपाली गुप्ता रहीं। फिल्मी गीत गायन स्पर्धा में पुरुष वर्ग से  जगमोहन राव रायपुर प्रथम एवं  सत्यनारायण श्रीवास बिलासपुर द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग से दीपाली गुप्ता प्रथम व सीता कंवर द्वितीय रहीं।

काव्य पाठ स्पर्धा में पुरुष वर्ग से प्रथम अजय कुमार साहू मड़वा एवं द्वितीय आलोक शर्मा कोरबा पूर्व रहे। महिला वर्ग से राजनांदगांव की पूजा ग्वालवंशी प्रथम एवं हेमलता तिवारी पाठक रायपुर द्वितीय रहीं। वादन स्पर्धा में पुरुष वर्ग से राहुल बरेठ बिलासपुर प्रथम एवं रायपुर क्षेत्र के  तीजूराम नेताम द्वितीय रहे। महिला वर्ग से मड़वा की दीपाली गुप्ता प्रथम व सीता कंवर द्वितीय रहीं।

कराओके में गीत गायन की स्पर्धा हुई, जिसमें महिला वर्ग से उर्मिला प्रसाद रायपुर प्रथम व प्राची वर्मा रायपुर सेंट्रल द्वितीय रहीं। पुरूष वर्ग से  दिलीप पाठक प्रथम व आलोक शर्मा कोरबा द्वितीय रहे। युगल में निवेदिता राघवन व जगनमोहन रायपुर की जोड़ी प्रथम व दीपाली गुप्ता व सतीश यदु मड़वा द्वितीय स्थान पर रहे। आयोजन में विशेष योगदान के लिए अनुभाग अधिकारी कमल कुमार मुखर्जी एवं  एमएल पॉल तथा निर्णायक अवतार सिंह धंजल को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविन्द पटेल एवं आभार प्रदर्शन सचिव क्रीड़ा विनय चंद्राकर ने किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button