वर्ष 2017 से पैरोल मे लेकर लगातार होता रहा फरार
कोरबा,दर्री। आवेदिका कविता सारथी दिनांक 02.12.2025 को थाना उपस्थित आकर अपने पति आरोपी के विरूद्ध मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर मामले की गंभीरता से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक नागेश तिवारी के मार्गदर्शन मे तत्काल आरोपी को हिरासत मे लिया गया आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके विरूद्ध थाना सिविल लाईन बिलासपुर मे अपराध क्रमांक 870/2024 पंजीबद्ध होना और वर्ष 2017 मे पैरोल पर रिहा होकर लगातार फरार होना पाया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
नाम पता आरोपी
प्यारेलाल पटेल, पिता – दिलराम पटेल, उम्र – 35 वर्ष, निवासी सिद्धी वाटिका के पास मेन रोड गोपालपुर, थाना – दर्री, जिला – कोरबा (छ.ग.)
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक नागेश तिवारी, सउनि संतोष कुमार ताण्डी, आरक्षक मार्तण्ड प्रताप सिंह सैनिक रामलाल यादव एवं हिमांशु तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।



