रायपुर,कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठननात्मक नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रकोष्ठो के संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति की है,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन में छत्तीसगढ़ में मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप के कार्य एवं अनुभव एवं पार्टी के प्रति ईमानदारी, निष्ठा पूर्वक कार्य को देखते हुए मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के लिए नियुक्त किया है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता एवं समाज में खुशी की लहर है। प्रदेश संयोजक बनने पर जिला संयोजक मछुवारा प्रकोष्ठ व वार्ड 55 सुमेधा के पार्षद किशन केवट एवं युगल कैवर्त वार्ड क्रमांक 01 पार्षद सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
श्री कैवर्त ने चर्चा में बताया की जो पार्टी प्रमुख द्वारा मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर महत्वपूर्ण दायित्व देकर जो भरोसा किया है उसे मैं पूरी ईमानदारी से एवं निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा।



