Friday, October 18, 2024

      कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का अंडर-19 का ट्रायल 9 अक्टूबर को

      Must read


      कोरबा:- छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार 9 अक्टूबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में अंडर-19 की सभी जिलों की खिलाड़ियों चयन किया जाना है।
      इसी क्रम में कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-19 टीम का भी चयन 9 अक्टूबर को प्रातः 10:00 से सेंट्रल स्टेडियम एसईसीएल कोरबा मैदान पर किया जाना है।चयन प्रक्रिया में वे खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 सितंबर 2004 के बाद हुआ है। तथा जिन्होंने 30 सितंबर तक अपनी पंजीयन प्रक्रिया पूरी करा ली है।
      चयन प्रक्रिया के दौरान चयनकर्ता मोहम्मद वसीम एवं पर्यवेक्षक जीत सिंह सहित केडीसीए के पदाधिकारी अखिलेश तिवारी, बीबी साहू,रंजन आर्य, शैलेश गोयल,जी छत लाल यादव,जसवंत सलूजा की उपस्थिति में संपन्न होगा।
      यह जानकारी खिलाड़ियों के सूचनार्थ जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी अजय राय द्वारा प्रदान की गई है।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article