छत्तीसगढ़

जिले में 08 से 31 दिसम्बर 2025 तक चलेगा सघन कुष्ठ खोज अभियान

जांजगीर-चांपा 08 दिसम्बर/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में 08 से 31 दिसम्बर 2025 तक सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में कुष्ठ रोग के उन्मूलन के उद्देश्य से समुदाय में कुष्ठ रोग के संक्रमण को रोकने हेतु प्रत्येक रोगियों का प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उपचार से लाभान्वित करना है। इस संबंध में कलेक्टर महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं सर्वे टीम घर-घर जाकर सदस्यों की जांच एवं जनजागरूकता प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर आर के तंबोली सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश कुमार मरकाम ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य – प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 घरों में तथा शहरी क्षेत्रों में 20 से 25 घरों में, संधारण प्रपत्र-1, घर की बाहरी दीवार पर गेरु से टिक का निशान लगाया जाएगा एवं एल/दिनांक लिखा जाएगा। संकास्पद कुष्ठ मरीजो का सत्यापन-कुष्ठ संदेहास्पद मरीज हेतु ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष/एन.एम.ए. द्वारा जांच कर कुष्ठ की पुष्टि कर पुनः मेडिकल ऑफिसर से पुष्टि कराया जाना है। पीबी/एमबी पुष्टि कर एमडीटी की दवा से पूर्ण उपचार सुनिश्चित होगा। धनात्मक कुष्ठ रोगियों की निकुस्ठ 2.0 पोर्टल में एंट्री। नये कुष्ठ मरीजो का पुष्टि – पास के सी.एच.सी./पी.एच.सी. में चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जावेगा। मॉनिटरिंग टीम एन.एम.ए., स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, आर.एच.ओ., एम.टी. -10 प्रतिशत घरों का औचक निरीक्षण प्रतिदिन किया जावेगा प्रतिवेदन फार्म (प्रपत्र-3) खण्ड चिकित्सा अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। रिपोर्टिंग डाटा प्रबंधक, आर.एच.ओ., एम.टी., पी.ए.डी.ए. -अपने कार्यक्षेत्र की सभी मितानिन से चिन्हांकित संभावित रोगियों की सूची संलग्न प्रपत्र-2 में दर्ज कर संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जमा करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र – सूची की कम्प्यूटर प्रविष्टि प्रारूप अनुसार की जावेगी।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी ने राज्य स्तर पर 03 दिसम्बर 2025 को जिला कुष्ठ अधिकारी व टीम, 04 दिसम्बर 2025 को बी.एम.ओ., बी.पी.एम., बी.ई.टी.ओ. एन.एम.ए. को 05 दिसम्बर 2025 को जिले के सभी ब्लॉक मे स्वास्थ्य अमला एवं मितानिन बी.सी., एम.टी., 06 दिसम्बर 2025 को सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र सर्वे टीम महिला 1 एवं पुरूष 1 को प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक – अकलतरा 212, बलौदा 195, बम्हनीडीह 254, नवागढ़ 295, पामगढ़ 201 एवं जांजगीर शहरी में 43, कुल -1200 सर्वे टीम (1 महिला एवं पुरूष) सघन कुष्ठ खोज अभियान एल.सी.डी.सी. में घर-घर जाकर कुष्ठ संभावित व्यक्तियों का सर्वेक्षण किये जाने की जानकारी दी। एन.एम.ए. के.के. थवाईत ने बताया कि शासन का लक्ष्य प्रति 10 हजार की आबादी में 1 या 1 से कम नए कुष्ठ रोगी पाये जाने का लक्ष्य हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में जांजगीर-चाम्पा जिला भी हाई एण्डेमीक जिला में आता हैं। जिसके लिए सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button