कोरबाछत्तीसगढ़

डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य में ई-रिक्शों के उपयोग से स्वच्छता दीदियों को होगी श्रम व समय की बचत – उद्योग मंत्री

उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने किया स्वच्छता दीदियों को 80 नग ई-रिक्शों का वितरण, शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की महती भूमिका को किया रेखांकित, दी अपनी शुभकामनाएं

महापौर संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोरबा 11 दिसम्बर 2025। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि शहर की स्वच्छता में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः हम सबका यह सदैव प्रयास होना चाहिए कि उन्हें उनके कार्य संपादन हेतु आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से मुहैया हों, उन्होने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारी स्वच्छता दीदियों को आज 80 नग ई-रिक्शा प्राप्त हो रहे हैं तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण के कार्य में इन ई-रिक्शों के उपयोग से स्वच्छता दीदियों के श्रम व समय की बचत होगी तथा कम परिश्रम व कम समय में वे अपना कार्य पूरा कर सकेंगी। उक्त बातें उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा की स्वच्छता दीदियों को ई-रिक्शों के वितरण कार्यक्रम में कहीं। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूती देने की दिशा में ठोस कार्यवाही करते हुए डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत व 02 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से 80 नग ई-रिक्शा का क्रय किया गया है तथा इन्हें अपने स्वच्छता संसाधन बेडे में शामिल किया जाना हैं। आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इन सभी 80 ई-रिक्शा का वितरण स्वच्छता दीदियों को किया एवं उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इस मौके पर दिए गए अपने उद्बोधन में आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत मिशन संचालन कर स्वच्छता व साफ-सफाई के महत्व को हम सबके सामने रखा, इससे स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता आई तथा आमजन स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए। उन्होने कहा के देश के करोड़ों परिवारों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण हुआ तथा स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आए। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव का लगातार मार्गदर्शन कोरबा के विकास के लिए हम सबको प्राप्त हो रहा है, एक ओर जहाॅं कोरबा स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दे रहा है, वहीं यहाॅं के विकास की दिशा में व्यापक रूप से कार्य हो रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने स्वच्छता दीदियों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आपके परिश्रम व कार्यनिष्ठा से कोरबा की स्वच्छता को मजबूत आधार मिल रहा है तथा आपकी बदौलत ही कोरबा देश में स्वच्छता के क्षेत्र में 08वें स्थान पर पहुंचा है, अब आगे बढ़ने की बारी है, स्वच्छ सर्वेक्षण में कोरबा देश में नम्बर 01 पर आए, मैं इस हेतु अपनी शुभकामनाएं देता हूॅं।

स्वच्छता दीदियों की मेहनत से कोरबा हुआ गौरान्वित

इस मौके पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी स्वच्छता दीदियों की मेहनत की बदौलत हमारे कोरबा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है तथा विगत स्वच्छ सर्वेक्षण में वह देश में 08वें नम्बर पर पहुंचा, हमें विश्वास है कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में हम देश में नम्बर 01 पर पहुंचेंगे। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा को बड़ी-बड़ी सौगात दे रहे हैं तथा उनके मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि हमारा प्रयास है कि निगम क्षेत्र के देवतुल्य नागरिकबंधुओं को साफ-सफाई, सड़क रोशनी, पेयजल आपूर्ति, सड़क नाली आदि की बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों तथा इन मूलभूत सुविधाओं के लिए उन्हे अनावश्यक परेशानी न उठानी पडे़।

शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण

इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहर की स्वच्छता में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, जब हम अवकाश के दिनों में छुट्टियाॅं मना रहे होते हैं, तब भी हमारी स्वच्छता दीदियाॅं कार्य कर रही होती हैं, शहर की स्वच्छता में अपना योगदान दे रही होती हैं, हमारा दायित्व बनता है कि हम उन्हें उनके कार्य संपादन हेतु अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराएं, उनके कार्यो को सुगम करे। निश्चित रूप से स्वच्छता दीदियों की इसी मेहनत व प्रयास से ही हमारा कोरबा देश में 08वें नम्बर पर पहुंचा है, आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में हम और अधिक ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेंगे तथा अपने कोरबा को देश में और अधिक सम्मानजनक स्थान दिलाएंगे, हमारा प्रयास रहेगा कि हम स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में नम्बर 01 पर पहुंचे तथा स्वच्छता दीदियों के श्रम व प्रयासों को सार्थक करें।

स्वच्छता दीदियाॅं कम समय में पूरा कर सकेंगी कार्य

इस अवसर पर सभापति  नूतन सिंह ठाकुर में अपने उद्बोधन में कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि आज स्वच्छता दीदियों को ई-रिक्शा का वितरण हो रहा है, अब स्वच्छता दीदियां कम परिश्रम एवं कम समय में अपना कार्य पूरा कर सकेंगी। उन्होने कहा कि स्वच्छता व साफ-सफाई में हमारी स्वच्छता दीदियों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है, हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम स्वच्छता दीदियों को आवश्यक संसाधन व सुविधाएं मुहैया कराएं ताकि वे अपना कार्य और अधिक सुगमता के साथ कर सकें।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, लक्ष्मण श्रीवास, रामकुमार साहू, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, राकेश अग्रवाल, जगदीश श्रीवास, तुलसी ठाकुर, ईश्वर साहू, नारायण सिंह ठाकुर, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, आकाश अग्रवाल, रूचि साहू, सुनील वर्मा, बिलास बुटोलिया, श्रीधर द्विवेदी आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त