कोरबाछत्तीसगढ़

आश्रम में शराबखोरी खोरी करना अधीक्षक व कर्मचारी को पड़ा भारी,किए गए निलंबित…

सहायक आयुक्त कसेर की सख्ती से लापरवाहों में हड़कम्प

कोरबा। आश्रम में शराब का सेवन करना अधीक्षक समेत अधीनस्थ कर्मचारी को भारी पड़ गया। शिकायत उपरांत आकस्मिक निरीक्षण में भी मौके पर पुष्टि होने के उपरांत आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने आदतन शराबी अधीक्षक , कलेक्टर दर पर नियुक्त कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। उक्त कार्रवाई से लापरवाह अधीक्षकों में हड़कम्प मचा है।
मामला विकासखण्ड पोंड़ी उपरोड़ा में स्थित प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका का है। यहाँ पदस्थ अधीक्षक संजय कुमार पैकरा, गनपत लाल दैनिक वेतन भोगी एवं आलम सिंह पैकरा कलेक्टर दर कर्मचारी द्वारा संस्था में मदिरा पान करने की शिकायत आदिवासी विकास विभाग को प्राप्त हुई थी। शिकायत की गम्भीरता को देखते हुए सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर ने नोडल अधीक्षक पोंडीउपरोड़ा को जांच के आदेश दिए थे। नोडल अधीक्षक के द्वारा 28 नवंबर की रात 9.30 बजे प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मौके पर अधीक्षक संजय कुमार पैकरा सहित गनपत लाल एवं आलम सिंह पैकरा शराब के नशे में धुत पाए गए। तीनों कर्मचारियों केआदतन शराबी होने की पुष्टि हुई।
उक्त कृत्य के लिये गनपत सिंह बिंझवार की सेवायें समाप्त कर दी गई है। संजय कुमार पैकरा अधीक्षक श्रेणी “स” प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम सरभोंका विकास खण्ड पोड़ीउपरोड़ा को निलंबित कर मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में संलग्न किया गया है। कलेक्टर दर कर्मचारी आलम सिंह पैंकरा को भी निलंबित कर कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में संलग्न किया गया है। उक्त कार्रवाई से महकमे में हड़कम्प मचा है। साथ ही यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button