featuredछत्तीसगढ़

सरगुजा जिले के 53वें कलेक्टर अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण

विभागीय अधिकारियों की ली परिचयात्मक बैठक, शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया जोर


विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

अंबिकापुर,19दिसंबर,2025/सरगुजा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री वसंत ने सरगुजा जिले के 53वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया।
नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। वे पूर्व में भी परिवीक्षा अवधि के दौरान सरगुजा जिले में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत इससे पूर्व कोरबा जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे।

विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण


पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवपदस्थ कलेक्टर श्री वसंत ने जिला कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने जिला कार्यालय में स्थित जिला नाजिर कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, नजूल कक्ष, रिकॉर्ड शाखा, प्रपत्र शाखा, एनआईसी कक्ष, राजस्व लेखा शाखा, आवक-जावक कक्ष, वित्त शाखा, भू अभिलेख शाखा आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होने निर्वाचन कार्यालय, ईवीएम स्ट्रांग रूम सहित विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण कर कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

विभागीय अधिकारियों की ली परिचयात्मक बैठक

पदभार ग्रहण करते ही कलेक्टर श्री वसंत ने जिला अधिकारियों के साथ कलेक्टरेट सभाकक्ष में परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय योजनाओं और कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी- कर्मचारी कार्यालयीन समय का ध्यान रखें, जिला मुख्यालय छोड़ने से पूर्व उच्च अधिकारी को अवगत कराएं। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने कहा तथा शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरगुज़ा जिला जनजातीय बाहुल्य जिला है, इसलिए उनके हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर  सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर,अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान