
कोरबा।छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा प्रदेश के 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें जिले के कलेक्टर अजीत बसंत का स्थानांतरण सरगुजा जिला हुआ।उनके स्थानांतरण आदेश पश्चात जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उन्हें 18 दिसम्बर 2025 को मड़वारानी क्लब में भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान सभी ने श्री बसंत के साथ अपने बिताए हुए महत्वपूर्ण लगभग दो वर्ष का अनुभव साझा किए ।अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
कोरबा जिले के एक संवेदनशील, कर्मठ और दूरदर्शी कलेक्टर के विदाई समारोह में जब जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने माईक थाम कर कभी अलविदा न कहना गीत गाया तो कलेक्टर सहित उपस्थित सभी अधिकारी परिवार भावुक हो गए। देखें वीडीओ…
SP सिद्धार्थ तिवारी का इस अंदाज देख लोग खूब सराहना कर रहें हैं और कह रहें कि SP साहब कानून को जितना सख्त है वास्तविक जीवन में उतना ही संवेदनशील हैं।



