featuredछत्तीसगढ़

अवैध धान तस्करी पर लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 1.86 लाख की अवैध धान और दो बुलेरो वाहन जब्त

रायगढ़, 21 दिसंबर। खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने ओड़िशा राज्य से अवैध रूप से धान लाकर उसे छत्तीसगढ़ के किसानों के नाम पर उपार्जन केंद्र में बेचने के प्रयास के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में दो बोलेरो पिकअप वाहनों से कुल 60 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 86 हजार रुपये है।
मामले का खुलासा खाद्य विभाग लैलूंगा के खाद्य निरीक्षक खुशीराम नायक की रिपोर्ट पर हुआ। उन्होंने बताया कि दिनांक 16–17 दिसंबर 2025 की रात्रि को DICCC रायगढ़ के संयुक्त दल द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान पाकरगांव–लैलूंगा मार्ग पर दो पिकअप वाहन क्रमांक OD15N 9399 एवं OD16N 3755 को रोका गया। जांच में पाया गया कि दोनों वाहन चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे थे और पिकअप में लोड धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने बताया ओड़िशा राज्य से लाया गया धान को शेखर जायसवाल एवं कृष्ण जायसवाल के कहने पर खपाने ला रहे थे, जिससे छत्तीसगढ़ के अन्य कृषकों के नाम पर उपार्जन केंद्र में बेचने की योजना थी, जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचती।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त वाहनों में से एक वाहन OD16N 3755 को पूर्व में 10 दिसंबर 2025 को अवैध धान परिवहन करते हुए प्रभारी तहसीलदार द्वारा जब्त किया गया था, जिसे बाद में मुक्त कर दिया गया था। इसके बावजूद उसी वाहन द्वारा पुनः अवैध धान परिवहन किया जाना गंभीर उल्लंघन पाया गया। यह कृत्य संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा राज्य में धान आयात को लेकर जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
खाद्य निरीक्षक के लिखित आवेदन पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 321/2025 धारा 318(4), 62 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम के आधार पर दोनों पिकअप वाहन तथा उनमें लोड 60-60 बोरी धान जब्त किया गया।

प्रकरण में आरोपी सुनील कुमार यादव पिता हेमसागर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी जमुना थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ एवं निरंजन यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी डोगादरहा थाना तुमला जिला जशपुर को कल रात्रि विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे जांच जारी है ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान