featuredछत्तीसगढ़

बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी लोगों को स्थायी राहत

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दो वर्षों में जिले को दी ऐतिहासिक सौगात

22 उच्चस्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़, 215 छोटे पुल-पुलिया हेतु 20 करोड़ 93 लाख की मंजूरी

जशपुरनगर 21 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों के भीतर जशपुर जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। बरसात के दिनों में नदी-नालों के उफान से मार्ग अवरुद्ध होने और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूटने की वर्षों पुरानी समस्या अब स्थायी रूप से दूर होने जा रही है।प्रदेश की साय सरकार ने जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए कुल 109 करोड़ 09 लाख रुपये तथा 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण के लिए 20 करोड़ 93 लाख रुपये की बड़ी मंजूरी दी है। इस महत्वपूर्ण सौगात से जिले के ग्रामीण, वनांचल और दूरस्थ अंचलों में सालभर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा।
जशपुर जिले के इन प्रमुख मार्गों पर बनेंगे उच्चस्तरीय पुल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के केराकोनादृबैगाटोली मार्ग ईब नदी 6 करोड़ 06 लाख,चलनीदृपरसाडीपा मार्ग पौरी नदी 3 करोड़14 लाख,अलोरीदृमतलोगा मार्ग ईब नदीदृ 4 करोड़ 02 लाख,जशपुरदृसन्ना मार्ग घेरडेवा नदी 7 करोड़ 35 लाख,जशपुर नगर मुख्य मार्ग बाकी नदी 4 करोड़ 59 लाख,बगीचादृआरा मार्ग गरिमा नदी 5 करोड़ 52 लाख,बगीचादृरेंगले मार्ग राजपुरी नाला 7 करोड़ 24 लाख,कलीबादृटांगरबहार मार्ग झीकी नाला 6 करोड़ 05 लाख, बांसापतरादृदुलदुला मार्ग चांपाझरिया नाला 7 करोड़ 24 लाख,गुलझरियादृबम्हनी मार्ग श्री नदी 3 करोड़ 66 लाख, कुनकुरीदृरनपुर मार्ग ईब नदी 4 करोड़ 86 लाख, भालुमुंडादृखजूरखाट मार्ग कोकिया नदी 3 करोड़ 32 लाख,बोडाझापरदृचटकपुर मार्ग चंपाझरिया नाला 4 करोड़ 46 लाख, धौरासांडदृदाइजबहार मार्ग ईब नदी 9 करोड़ 18 लाख,डुमरबहारदृतमता मार्ग शेखरपुर के पास 3 करोड़ 73 लाख, घुघरीदृढोढरअम्बा मार्ग खर्रा नाला 6 करोड़ 26 लाख, कोतबादृलवाकेरा मार्ग कोकिया नाला 4 करोड़ 14 लाख, जशपुरदृसन्ना मार्ग मरगा नाला 4 करोड़ 52 लाख,दुलदुला एल-025 से बनगांव रोड मार्ग पर 3 करोड़ 60 लाख, दुलदुलादृचटकपुर से बकुना मार्ग पर 2 करोड़ 71 लाख,दुलदुलादृमकरिबांधा से मुड़ाआंबा मुड़ा नाला 2 करोड़ 69 लाख, दुलदुलादृराय अम्बा से मकरिबांधा कुसुमनाला 4 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से उच्चतरीय पुल निर्माण की मंजूरी मिली है।

गांव-टोला जोड़ने के लिए 215 छोटे पुल-पुलिया के लिए 20 करोड़ 93 लाख की मंजूरी

प्रदेश की साय सरकार ने बीते दो वर्षाे में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गांवों को टोला-पारा से जोड़ने के उद्देश्य से 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण को स्वीकृति दी गई है, जिन पर 20 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे किसान, छात्र, मरीज और आम नागरिक खेतों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों और पंचायत मुख्यालय तक वर्षभर आसानी से पहुंच सकेंगे।

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, बरसात में भी नहीं टूटेगा संपर्क

अब तक बरसात के मौसम में कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था। पुल-पुलिया के अभाव में आवागमन जोखिम भरा हो जाता था। इन निर्माण कार्यों से न केवल जान-माल की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलेगी।खास कर पुल निर्माण होने से राहगीरों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।अब पुल निर्माण हो जाने से राहगीरों को कम दूरी के साथ समय की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

जिले को मिली इस ऐतिहासिक सौगात पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह सौगात जशपुर जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।दो वर्षों का सुशासन अब सड़कों और पुलों पर साफ नजर आ रहा है और आज जशपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।


newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button