featuredकोरबाछत्तीसगढ़

हिंदू राष्ट्र के लिए संजीवनी बनेगा राम नाम लेखन महायज्ञ: माधवी लता

कोरबा।जिले के दशहरा मैदान डॉ. राजेंद्र नगर में आयोजित दुर्गा शक्ति सभा को संबोधित करते हुए दक्षिण भारत की प्रसिद्ध भाजपा नेत्री और अपोलो अस्पताल की संस्थापक माधवी लता ने कहा कि राम नाम लेखन महायज्ञ से जो चिंगारी कोरबा में शुरू हुई है वह भविष्य में हिंदू राष्ट्र के लिए निर्णायक साबित होगी।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कोरबा जिले में तीन अरब 33 करोड़ 33 लाख राम नाम लेखन महायज्ञ के अंतर्गत कौशल्या महाकुंभ में माधवी लता पहुंची थी। कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से एकत्रित राम नाम लेखन पुस्तिकाओं को ओपन थिएटर से महिलाओं ने अपने सिर पर धारण किया और राजेंद्र नगर दशहरा मैदान पहुंची। यहां पर पुस्तिका पूजन के साथ लोगों ने श्री राम का गुणगान किया। मुख्य अतिथि के तौर पर माधवी लता ने भगवान श्री राम की महिमा का सुंदर ढंग से चित्रण किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्रति छत्तीसगढ़ के लोगों में असीम श्रद्धा है। राम नाम लेखन महायज्ञ में लोगों की बहुत बड़ी भागीदारी और उनका समर्पण इसका उदाहरण है। उन्होंने अपने संबोधन के साथ संस्कृत के श्लोक से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। उनका कहना था कि राम के गुणगान से कहीं ज्यादा शक्ति उनके दो अक्षर के नाम में है और कोरबा जिले के लोगों ने सहज संकल्प के साथ 3 अरब 33 करोड़ से ज्यादा राम नाम लेखन कर जो पुण्य अर्जित किया है यह अपने आप में एक इतिहास तो बनेगा ही, लोगों का जीवन भी इससे कृतार्थ होगा। कार्यक्रम के मंच पर स्वामी भजनानंद सेवा आश्रम केंदई की साध्वी गिरिजेश नंदिनी, राम जानकी मंदिर के महाराज कन्हैयादास महाराज, ब्रह्माकुमारी संस्था की रुक्मणी, गायत्री परिवार से अर्चना मिश्रा, सतनामी कल्याण समिति के संरक्षक रामबाई लहरे, रामनामी समाज के प्रतिनिधि, भवानी मंदिर की ज्योति पाण्डेय, सिक्ख समाज की मनिंदर कौर, राम नाम लेखन महायज्ञ समिति के कोरबा जिला अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल उपस्थित थे।

इन्होंने भी संक्षिप्त में अपनी बात रखी। प्रारंभ में आयोजन समिति ने शॉल श्रीफल भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आरएसएस के पदाधिकारियों में डॉ विशाल उपाध्याय, किशोर बुटोलिया सहित हजारों की संख्या में नागरिक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। बताया गया कि दशहरा मैदान में राम लेखन पुस्तिकाओं की परिक्रमा और पूजन अगले 12 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद विशेष यात्रा से यह पुस्तिकाएं अयोध्या भिजवाई जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button