featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के विराट व्यक्तित्व व कृतित्व का हुआ स्मरण

कोरबा। भारत रत्न, छत्तीसगढ़ के निर्माता तथा युगद्रष्टा राष्ट्रनेता श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके राजनीतिक, पत्रकार और कवि रूप को स्मरण करते हुए कोरबा विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन भाजपा जिला कार्यालय टी.पी.नगर, कोरबा में किया गया। यह संगोष्ठी अटल जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत जी एवं जिला संगठन सह प्रभारी  ब्रजेन्द्र शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति रही। वक्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और संवाद के प्रतीक थे।

अटल ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा – लखनलाल देवांगन

मुख्य वक्ता लखन लाल देवांगन ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण तक उनके निर्णय दूरदर्शिता और साहस के प्रतीक हैं। उन्होंने पत्रकारिता और काव्य के माध्यम से भी लोकतंत्र को सशक्त किया।

अटल  का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं – गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी ने कहा कि अटल का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राजनीति में शुचिता, मर्यादा और संवाद की संस्कृति को उन्होंने स्थापित किया, जो आज भी प्रासंगिक है।

अटल ने राजनीति को सेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाया – ब्रजेन्द्र शुक्ला

जिला संगठन सह प्रभारी श्री ब्रजेन्द्र शुक्ला जी ने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाया। उनके विचारों को आत्मसात कर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उनकी कविताएं राष्ट्रप्रेम और मानवता की भावना से ओतप्रोत हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, एम.आई.सी. सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, जिला मंत्री अजय दुबे, सतीश झा, अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, डिलेन्द्र यादव, मनोज लहरे, मनीष मिश्रा, राकेश नागरमल अग्रवाल, डॉ. विजय राठौर, राजेश लहरे, अजय चन्द्रा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, उदय श्रीवास्तव, उत्तम जायसवाल व सूरज पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

संगोष्ठी के दौरान स्व.अटल बिहारी बाजपेयी  के जीवन, संघर्ष, काव्य रचनाओं और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम देशभक्ति और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button