featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की धान खरीदी के कार्य कीतहसीलवार समीक्षा

एसडीएम, तहसीलदार, आरएईओ, आरआई, पटवारी एवं समिति प्रबंधक बैठक में हुए शामिल

रकबा समर्पण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

बालोद,02 जनवरी 2026।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में तहसीलवार समीक्षा बैठक आयोजित कर धान खरीदी के कार्य की विस्तृत समीक्षा की। जिससे कि 31 जनवरी तक चलने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शेष 20 दिनों में जिले में सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ-साथ शत प्रतिशत किसानों के धान की खरीदी सुनिश्चित हो सके। समीक्षा बैठक में संबंधित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं समिति प्रबंधकगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत रकबा समर्पण के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी तहसीलों में रकबा समर्पण के अंतर्गत सबसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले धान उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधकों के अलावा निगरानी दल में शामिल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं अन्य अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने रकबा समर्पण के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी। बैठक में संयुक्त कलेक्टर मधु हर्ष, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आरपी राठिया, कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चंद्राकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आज धान खरीदी के कार्य के संबंध में बारी-बारी से तहसीलवार प्रत्येक धान उर्पाजन केन्द्रों में अब तक धान की कुल खरीदी, धान खरीदी हेतु कुल लक्ष्य, पंजीकृत किसानों की संख्या, औसत पैदावार, रकबा समर्पण आदि की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी हेतु अब केवल 20 दिन ही शेष रह गए है। इस 20 दिवसों में हम सभी को जिले के शत प्रतिशत कृषकों का धान खरीदी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उन्होेंने जिले के सभी अधिकारी- कर्मचारियों के बेहतर कार्य संपादन के फलस्वरूप धान खरीदी का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न होने पर सफलता भी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित रकबा के आधार पर पात्रतानुसार 01 टोकन के बाद किसानों के दूसरा टोकन काटे जाने पर किसान के पास उपलब्ध धान का सत्यापन के उपरांत ही संबंधित किसान का धान खरीदी करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने किसान के द्वारा दूसरा टोकन के पश्चात तीसरा टोकन कटाए जाने पर संबंधित किसान के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन के उपरांत ही धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रवार रकबा समर्पण कार्य के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि रकबा समर्पण हेतु बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी के संबंध में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली बैठक में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य की सराहना भी की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button