featuredछत्तीसगढ़

नशा मुक्ति के लिए जमीनी पहल, ग्राम अमोरा में एसपी विजय कुमार पाण्डेय की मौजूदगी में विशेष जागरूकता अभियान

जांजगीर-चांपा,17 जनवरी जिले में नशा मुक्ति को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सामाजिक पुलिसिंग अभियान अब प्रभावी रूप लेता नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार 17 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम अमोरा पहुंचे, जहां नशा मुक्ति एवं जन जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर देता है। अवैध शराब की बिक्री, शराब का सेवन, जुआ और सट्टा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी बर्बादी की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा और संस्कार मिलते हैं, वह कभी अपराध की राह पर नहीं चलता। नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे अहम है।

इस अवसर पर ग्राम अमोरा में 200 महिलाओं की “महिला कमांडो टीम” का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला कमांडो टीम को टोपी और सीटी का वितरण किया गया, ताकि वे गांव-गांव जाकर नशा मुक्ति का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। एसपी ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब महिलाएं आगे आती हैं, तो सामाजिक बदलाव तेजी से होता है।

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार किया गया “महिला कमांडो गीत” महिला कमांडो टीम को अर्पित किया गया। यह गीत नशा छोड़ने, मेहनत करने, परिवार और समाज को खुशहाल बनाने का संदेश देता है, जिसे गाते हुए महिला कमांडो गांव में जन जागरूकता फैलाएंगी।

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशापान से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, जिससे समाज में हिंसा, घरेलू कलह और अपराध बढ़ते हैं।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

इस कार्यक्रम में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने नशा मुक्ति के लिए पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान