featuredकोरबाछत्तीसगढ़

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन- लोकार्पण

कोरबा 19 जनवरी 2026/ प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मंगलवार 20 जनवरी को नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 42 लाख 46 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी मौजूद रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री देवांगन चारपारा कोहड़िया कोरबा से दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर 2.00 बजे दर्री जोन (फर्टिलाइजर बस्ती) पहुंचेंगे जहां वे वार्ड क्रमांक-51  अंतर्गत प्राथमिक शाला डांडपारा में नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। जिसकी लागत राशि 16.95 लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला स्याहीमुड़ी के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन राशि 16.95 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 59 में नीलगिरी बस्ती में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 21 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 59 अंतर्गत फर्टिलाइजर बस्ती में जय साहू के घर से मिथुन मंडल के घर तक एवं राजकुमार यादव के घर से राम साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 12 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 60 दर्रीखार क्रमांक 2 अंतर्गत प्राथमिक शाला ज्ञानज्योति तुलसी नगर  में नवीन भवन निर्माण कार्य लागत 16.95 लाख रूपए की आधारशिला रखेंगे।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3ः00 बजे दर्री जोन (लाटा बस्ती वार्ड क्रमांक 56) आगमन एवं दर्री जोन अंतर्गत निम्नानुसार विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 55 सेमीपाली, नवापारा साहू घर के बगल में निर्माण कार्य 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 56 लाटा सांस्कृतिक मंत्र से नाथूराम घर होते हुए रामकला यादव घर सर्वमंगला ट्रांसफर्मर से दयाल सिंह घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य लागत 22.50 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 56 अंतर्गत आनंद विहार लाटा में मनहरण लाल साहू एवं रथराम निर्मलकर घर के पास सी.सी. रोड निर्माण लागत 5 लाख रूपए, वार्ड क्रं. 56 शक्ति नगर क्रमांक 01 अंतर्गत प्राथ. शाला अगारखार में नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 16.9़5 लाख रूपए, वार्ड क्रं. 67 बल्गीखार गिरधारी दुकान से स्कूल जूनापारा घर तक आर.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रं. 67 अंतर्गत माध्य. शाला बल्गीखार में नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 31.30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 58 अटल आवास से ट्रांसफार्मर एवं जीवन आशा हॉस्पिटल तक ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने कार्य लागत 29.64 लाख रूपए, वार्ड क्र. 55 दर्री सलिहाभांठा कमल तिवारी घर से राजपाल घर तक सलिहाभांठा शा. प्रायमरी स्कूल से बाबा घर तक, सुरईया घर से तेश प्रजापति घर एवं नागिनभांठा बाबा घर से संतोष घर तक ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने कार्य का लागत 20.21 लाख रूपए का भूमिपूजन करेंगे।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे कटघोरा पहुंचेगे जहां वे मीरा टॉकिज के आगे अंबिकापुर रोड कटघोरा में पत्रकार संघ के सामुदायिक भवन लागत राशि रु. 13.00 लाख रूपए के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् वे शाम 5ः30 बजे कटघोरा से रवाना होकर रात्रि 8ः00 बजे रायपुर पहुचेंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button