
जांजगीर – चांपा।जिले के ग्राम सरखों में संचालित वीणा वादिनी विद्या पीठ का वार्षिकोत्सव 18 जनवरी 2026 रविवार को जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्यादात्री मां सरस्वती की तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।





वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्या पीठ के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत एवं रंगारंग प्रस्तुति दी गई।जिसे सभी ने सराहा।

विद्या पीठ के प्रवीण्य सूची में नाम आने वाले कक्षा पहली,पांचवीं, आठवीं एवं दसवीं प्रतिभावान छात्र – छात्राओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उज्वल भविष्य की कामना किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच,जनपद सदस्य, पंचगण,अभिभावकगण, विद्या पीठ के शिक्षक, शिक्षिकाएं,छात्र – छात्राएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।



