
जांजगीर-चांपा 22 जनवरी। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आपदा मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तहसील चांपा के ग्राम जगदल्ला निवासी रूद्र राज सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी मां साधना राज,नेशनल एक्का की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता नजारियुस एक्का एवं युवराज राठौर की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता दिनेश राठौर को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।



