featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा को गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड का ताज पहनाने सभी का सहयोग लें, सम्पूर्ण इच्छाशक्ति से अपना दायित्व निभाएं – आयुक्त

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आयोजन के जोनल व सेक्टर अधिकारियों के साथ ही विद्यालय प्रबंधनों की ली बैठक

06 फरवरी को स्वच्छता संकल्प पर शहर को गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड का ताज दिलाने घंटाघर में जुटेगा कोरबा

कोरबा 03 फरवरी 2026। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज कहा कि ऊर्जाधानी कोरबा केा स्वच्छता शपथ में ’’ गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड ’’ का ताज पहनाने के लिए आयोजन के जोनल व सेक्टर अधिकारी शहरवासियों का पूरा सहयोग लें, सम्पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा अपने कोरबा शहर को स्वच्छता का ताज पहनाएं। उन्होने कहा कि निगम ने शहरवासियों की सहभागिता से बड़ी सी बड़ी चुनौतियों को पार कर कठिन लक्ष्यों को प्राप्त किया है, अनेक उपलब्धियाॅं शहर के नाम की है, एक बार फिर से उसी जोश व जज्बे की आवश्यकता है कि हम सब मिलकर गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड मंे दर्ज पुराने रिकार्ड को के्रक करें तथा एक ऐसा रिकार्ड कोरबा के नाम करें, जिसे क्रेक करने में किसी अन्य को वर्षों लग जाए।

आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने स्वच्छता संकल्प पर’गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड’कोरबा के नाम किए जाने के संदर्भ में 06 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद आयोजन के जोनल व सेक्टर अधिकारियों तथा विद्यालयीन प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक ली तथा आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।

यहाॅं उल्लेखनीय है कि महासंकल्प 2026 के बैनर तले कलेक्टर  कुणाल दुदावत व महापौर संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में निगम व जिला प्रशासन के द्वारा गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड की तैयारियाॅं की जा रही हैं। स्वच्छता शपथ की एक ही बैनर में 01 घंटे की समयसीमा में साढे़ 7000 हस्ताक्षर कराने का पुराना गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड है, इस रिकार्ड को क्रेक कर नया रिकार्ड बनाने एवं गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड को अपने नाम करने के लिए 06 फरवरी को प्रातः 10 बजे से कोरबा के विभिन्न विद्यालयों, विभागों, संस्थानों,संगठनों,प्रतिष्ठानों,जनप्रतिनिधियों, पत्रकारबंधुओं सहित आमनागरिकबंधु घंटाघर कोरबा में जुटेगें तथा कोरबा को उक्त रिकार्ड का ताज पहनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आज जोनल व सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की सम्पूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

280 मीटर बैनर, 14 जोन, 70 सेक्टर

एक ही बैनर में स्वच्छता शपथ पर 10 हजार से अधिक हस्ताक्षर 01 घंटे की समयसीमा में करने केे लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु घंटाघर से रविशंकर नगर की ओर जोन वाले मुख्य मार्ग पर यह आयोजन 06 फरवरी को प्रातः 10 बजे रखा गया है, इस हेतु 280 मीटर लंबाई का एक बैनर लगाया जाएगा, जिसे आवश्यक व्यवस्था के मद्देनजर 14 जोन व 70 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहाॅं पर जोनल व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती रहेगी, जो सेक्टर समन्वयक व वालेटियर के माध्यम से व्यवस्थाओं को संभालेंगे।

विभिन्न विभागों, संस्थाओं हेतु सेक्टर निर्धारित

बनाए गए 70 सेक्टर में सेक्टर क्र. 01 जनप्रतिनिधियों के लिए, सेक्टर क्र. 02 में प्रशासनिक अधिकारी, सेक्टर क्र. 03 में मीडिया व पत्रकारबंधु, सेक्टर 04 व 05 में कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी, सेक्टर 06 से 08 में आमनागरिक, सेक्टर क्र. 09 चेम्बर आफ कामर्स, सेक्टर 10 रेडक्रास सोसायटी, सेक्टर क्र. 11 में लायंस क्लब रोटरी हसदेव नामामी आदि सहित अन्य क्लब, सेक्टर क्र. 12 में वन विभाग, सेक्टर 13 में पुलिस विभाग व आमनागरिक, सेक्टर 14 में बैंक कर्मी, सेक्टर 15 में स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कालेज नर्सिंग कालेज, सेक्टर 16 में छ.ग.रा.विद्युत मण्डल, सेक्टर 17 में एनटीपीसी, सेक्टर 18 में एसईसीएल, सेक्टर 19 में बालको, सेक्टर 20 केएन कालेज, सेक्टर 21 में मिनीमाता कालेज, सेक्टर 22 शासकीय महाविद्यालय, सेक्टर 23 अग्रसेन कालेज, सेक्टर 24 से 59 में शिक्षा विभाग, विद्यालय आदि, सेक्टर 60 व 61 में महिला एवं बाल विकास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेक्टर 62 में जिला ओलपिंक संघ क्रीडा भारती, सेक्टर 63 में मितानिन, सेक्टर 64 से 67 में स्वच्छता दीदी, सफाईमित्र, सेक्टर 68 व 69 में निगम के अधिकारी कर्मचारी तथा सेक्टर 70 में एन.यू.एल.एम. महिला स्वसहायता समूह आदि हस्ताक्षर करेंगे।

सबकी सहभागिता से बनाएगें वल्र्ड रिकार्ड

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने ’’ गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड ’’ प्राप्त करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता का इजहार करते हुए हमारा कोरबा शहर ने विकास के विभिन्न सोपानो पर कार्य करते हुए नित नई उपलब्धियों को अर्जित करने की क्षमता भी समय-समय पर दिखाई है, जब जरूरत पड़ी तो यहाॅं के रहवासियों ने एकजुटता का परिचय दिया है तथा लक्ष्य को प्राप्त किया है। उन्होने कहा कि स्वच्छता संकल्प को लेकर हम जिस ’’ गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड ’’ को कायम करने की कवायद में आगे बढ़ रहे हैं, वह रिकार्ड हमारे कोरबावासियों के सहयोग, उनकी सक्रिय सहभागिता व दृढ़इच्छाशक्ति से अवश्य कायम होगा तथा हम सब मिलकर ’’ गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड ’’ को कोरबा की झोली में डालने में कामयाब होंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button