featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की अनिवार्य बायोमेट्रिक आधार अपडेट प्रगति की समीक्षा

अनिवार्य बायोमेट्रिक आधार अपडेट कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत आधार अपडेट सुनिश्चित करें – कलेक्टर

जिले के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 21 फरवरी तक विशेष शिविर

जांजगीर-चांपा, 07 फरवरी/कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिप्स विभाग की बैठक लेकर अनिवार्य बायोमेट्रिक आधार अपडेट (MBU) की प्रगति की समीक्षा की।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक आधार अपडेट सुनिश्चित किया जाए। साथ ही 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का आधार नामांकन अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित प्राचार्य/प्रधान पाठक को पालकों एवं विद्यार्थियों को रोस्टर अनुसार कम से कम एक-दो दिन पूर्व आधार शिविर में आधार कार्ड सहित उपस्थित होने के लिए पूर्व सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को उपरोक्त कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कर प्रत्येक दिवस की रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ने निर्देश दिए आधार अद्यतन का कार्य आधार केंद्र संचालकों द्वारा यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित मानकों के तहत करें। कलेक्टर ने आधार अपडेट कार्य को पूरी गंभीरता से करते हुए यू-डाइस (UDISE) पोर्टल में समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जिले के स्कूलों में मेंडेटरी बायोमेट्रिक आधार अपडेशन हेतु विद्यार्थी समूह 5–7 वर्ष एवं 15–17 वर्ष के लिए 7 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का आधार नहीं बना है, उनका जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर आधार सेवा केंद्र के माध्यम से आधार बनवाते हुए यू-डाइस पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित की जाए। जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाया जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी का डेटा अपूर्ण न रहे। बैठक में कलेक्टर ने अपार आईडी कार्ड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आवश्यकता अनुसार विशेष शिविरों का आयोजन करने निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।बैठक में वनमंडलाधिकारी  हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुनील कुमार साहू, पोस्ट ऑफिस आईपीपीबी से नीरज कुमार सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, सीडीपीओ एवं जिले के समस्त आधार ऑपरेटर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button