featuredछत्तीसगढ़

मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन मशहूर छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर के सुमधुर आवाज ने किया मंत्रमुग्ध

वैशाली रायकवार के शानदार बॉलीवुड गीतों ने बांधा समा, झूमे दर्शक

स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां

महोत्सव स्थल पर शानदार मेले, बोटिंग का लोगों ने उठाया आंनद, दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के जबरदस्त मुकाबले को देखने लगी होड़

अम्बिकापुर, 15 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का दूसरा दिन अद्भुत उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रहा। अलका चंद्राकर की सुमधुर आवाज और इण्डियन आइडल फेम वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव स्थल पर मेले, बोटिंग और दंगल प्रतियोगिता का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की गूंज
कार्यक्रम में मशहूर छत्तीसगढ़ी लोक गायिका अलका चंद्राकर की प्रस्तुति ने भक्तिमय जसगीत से समां बांधा और इसके बाद ददरिया, सुवा गीत और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बॉलीवुड गानों पर झूमे दर्शक
इण्डियन आइडल एवं सारेगामापा फेम वैशाली रायकवार ने अपनी शानदार बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति से महफिल में जान डाल दी। उनके गानों की एक के बाद एक कड़ियों पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्थानीय और ट्रांसजेंडर कलाकारों ने बटोरी सुर्खियां
ट्रांसजेंडर कलाकारों का अनोखा नृत्य: जांजगीर-चाम्पा से आए शांति प्रतिमा डांस ग्रुप के ट्रांसजेंडर कलाकारों ने ‘नौ दुर्गा’ के रूप में नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। उनके जोश और उमंग से भरे प्रदर्शन ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

स्थानीय प्रतिभाओं का जलवा

स्थानीय कलाकारों में आँचल मदलियार, मनप्रीत, दिलबाग सिंह, माही जायसवाल और हर्ष पूरी ने भी शानदार गीत गाकर लोगों को बांधे रखा।

शास्त्रीय और स्कूली नृत्य नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय अम्बिकापुर की छात्राओं ने कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं, स्कूली बच्चों ने भी गीत और नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

मेला, बोटिंग और दंगल का रोमांच
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ महोत्सव स्थल पर लगा शानदार मेला आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ देर शाम तक भारी भीड़ बनी रही। लोगों ने बोटिंग का भी खूब आनंद लिया। वहीं, दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच हुए जबरदस्त मुकाबलों को देखने के लिए लोगों में होड़ मची रही।

गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो , जनपद उपाध्यक्ष अनिल सिंह,रजनीश पाण्डेय, राम यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button