
विधायक रायमुनी भगत ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत रथ’ में हस्ताक्षर कर दिया समर्थन

100 दिवसीय अभियान से जुड़ा जिला

जशपुरनगर 16 फरवरी 2026/ जशपुर जिले को सामाजिक बुराइयों से मुक्त कर आदर्श जिला बनाने की दिशा में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत रथ’ में हस्ताक्षर कर अपना योगदान दिया तथा देशभर में चल रहे 100 दिवसीय अभियान का हिस्सा बनीं। यह अभियान सेंटर फॉर पॉवर्टी एलिविएशन एंड सोशल रिसर्च तथा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
गांव-गांव पहुंचेगा बाल विवाह मुक्त भारत रथ
बाल विवाह मुक्त भारत रथ जशपुर जिले के गांव-गांव पहुंचकर आम नागरिकों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूक करेगा। अभियान के दौरान बाल विवाह से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक प्रभावों की जानकारी दी जाएगी तथा लोगों को इसके विरुद्ध संकल्प दिलाया जाएगा।
विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और जशपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
अभियान में टीम का महत्वपूर्ण योगदान
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक अंजली ताम्रकार, बबीता ताम्रकार एवं अन्य साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अभियान के माध्यम से जशपुर जिला बाल अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में सशक्त पहल कर रहा है।



