featuredकॉर्पोरेटकोरबाछत्तीसगढ़

सामाजिक सेवा योगदान के लिए अदाणी फाउंडेशन ने कोरबा के 600 महिलाओं को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पताड़ी में आयोजित किया भव्य सम्मान

समारोहमहिलाओं ने कहा देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका

महिलाओं ने कहा देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका

    कोरबा; 21 फरवरी 2026। जिले के बरपाली तहसील में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अदाणी फाउंडेशन द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड के पास के ग्राम पताड़ी में आयोजित सम्मान समारोह में आसपास की 14 ग्राम पंचायतों से लगभग 600 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पताड़ी, पहन्दा, खोड्डल, सरगबूंदिया, कुदूरमल, ढ़नढ़नी, कटबितला, देवरमल, इत्यादि ग्रामों की 100 मितनिनों तथा 500 स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को प्रोत्साहित करने और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देना है जो की भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

    कार्यक्रम के मंचस्थ अतिथियों में सुष्मिता अनंत – जिला पंचायत सदस्य, रीना सिदार – जनपद सदस्य सरगबूंदिया, कुमारी वंदना गुप्ता-जिला समन्वयक मितानीन मौजूद थीं। साथ ही संगीता कुंवर, सरपंच- पहंदा, निकीता सिंह, सरपंच खोड्डल, रिंकी कंवर- सरपंच बरीडीह, ललीता जगत – सरपंच उरगा, अचला कंवर – सरपंच कटबितला डॉ रजनी कटकवार स्वास्थ्य केंद्र, पताड़ी दीप्ति डिकसेना अंचल स्वास्थ्य अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आदबाई पूर्व सरपंच पताड़ी सहित कई ग्राम सरपंच व प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। इसके अलावा कोरबा पॉवर लिमिटेड के डॉ. विकास ठाकुर,अरुण प्रसाद सहित अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई।

    कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए सुष्मिता अनंत ने कहा कि, “आज महिलाएं देश की हर सेवा और क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति भी महिला हैं, जो देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है। आज समाज के विकास में महिलाओं के योगदान को गौरव का विषय है।“

    “अदाणी समूह द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं ट्रेन से लेकर विमान तक संचालित कर रही हैं और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।“ जनपद सदस्य रीना सिदार ने अपने संबोधन में कहा।

    जिला समन्वयक (मितानिन) वंदना गुप्ता ने बताया कि, “मितानिनों ने कोरोना काल जैसे कठिन समय में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रसूति सेवाओं सहित ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में मितानिनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।“

    कार्यक्रम में कोरबा पॉवर से डॉ. विकास ठाकुर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता समाज को नई दिशा देने का संकेत है और इससे क्षेत्रीय विकास तथा संयंत्र के प्रति सहयोग को भी बल मिलेगा।

    अंत में मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रीति प्रजापति, ताजेंद्र बंजारे, पवन महतो, स्वप्निल कुमार, अभिषेक कुमार, सुमित साहू, कृष्णा कुमार का विशेष सहयोग रहा।

    अदाणी फाउंडेशन के इन प्रयासों से यह स्पष्ट है कि ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ की भावना के साथ संस्था स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कोरबा क्षेत्र के समग्र और सतत विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास सहित महिलाओं के उन्नयन में भी विशेष कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

    newsagradoot

    News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button