featuredछत्तीसगढ़

दो पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रारंभिक पीएससी परीक्षा

12 परीक्षा केन्द्रों में कुल 8973 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल

अंबिकापुर 22 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रारंभिक पीएससी परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों में आज शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा, गोपनीयता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

प्रथम पाली में कुल 5601 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4515 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1088 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भी 5601 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4460 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 1141 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

दोनों पालियों को मिलाकर कुल 8973 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व सघन जांच की गई तथा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया।

जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक दलों एवं उड़नदस्ता टीमों ने परीक्षा केन्द्रों का निरंतर निरीक्षण किया। संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में रही। प्रशासन की सतर्कता एवं समन्वय से परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button