featuredकोरबाछत्तीसगढ़

निगम की एक और जनकल्याणकारी पहल, “मेयर की पाती ’’ 24 घंटे के अंदर करायेगी पानी, बिजली, सफाई से जुड़ी समस्याओं का निराकरण

साकेत भवन में लगेंगे नीले, पीले, हरे रंग के लेटर बाक्स, जिनमें इन मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के लिये आमनागरिक डालेंगे अपने पत्र, पायेंगे समयसीमा में समाधान

कोरबा 26 फरवरी 2026।आमजनता को निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न मूलभूत सुविधाओं में प्रमुख पानी, बिजली व साफ-सफाई आदि से जुड़ी समस्याओं पर आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर कार्यवाही व समस्याओं का समाधान अब 24 घंटे के अंदर निगम द्वारा अनिवार्य रूप से किया जायेगा और यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर निराकरण नहीं हो सका तो, उसका ठोस कारण भी प्रभारी अधिकारी बतायेगे, और यह सब संभव होगा निगम की एक और जनकल्याणकारी पहल ’’ मेयर की पाती ’’ से। यह पाती लेटर बाक्स से निकलकर सीधे प्रभारी अधिकारी को जायेगी तथा संबंधित समस्या का समाधान करायेगी।

महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के द्वारा कोरबा के विकास, नागरिक सुविधाओं की बेहतरी, शहर के सौदंर्यीकरण, व्यवस्थाओं में सुधार तथा आमजनता के हित में उठाये जा रहे कदमों की महत्वपूर्ण अगली कड़ी के रूप में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का 24 घंटे के अंदर समाधान किये जाने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उनके द्वारा मेयर की पाती की व्यवस्था शीघ्र ही की जाएगी, जिसके तहत पानी,बिजली व साफ- सफाई से जुड़ी समस्याओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों का निराकरण व समस्याओं का समाधान 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से संबंधित प्रभारी अधिकारी द्वारा किया जायेगा। यह व्यवस्था संचालित होने के पश्चात इन महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समयसीमा में त्वरित समाधान लोगों को प्राप्त होगा।

साकेत में लगेंगे नीले, पीले, हरे लेटर बाक्स

मेयर की पाती व्यवस्था के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत के प्रवेशद्वार पर नीले, पीले व हरे तीन रंगों के लेटर बाक्स स्थापित किये जायेंगे। नीले रंग के लेटर बाक्स में पेयजल से जुड़ी समस्याओं, पीले रंग के बाक्स में स्ट्रीट लाईट विद्युत से जुड़ी समस्याओं तथा हरे रंग के लेटर बाक्स में साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के आवेदन पत्र आमनागरिकों द्वारा डाले जा सकेंगे।

प्रभारी अधिकारी की होगी जवाबदेही

इन लेटर बाक्स में आमजन द्वारा डाले गये शिकायत पत्रों को तत्काल निकालकर उन्हें कम्प्यूटर में दर्ज किया जायेगा तथा संबंधित प्रभारी अधिकारी के मोबाईल पर व्हाट्सअप के माध्यम से पत्रों को प्रेषित किया जायेगा, पत्र प्राप्त होते ही प्रभारी अधिकारी समस्या पर तत्काल संज्ञान लेंगे तथा आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न कराते हुये निर्धारित समयसीमा 24 घंटे के अंदर समस्या का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करायेंगे, यदि किसी कारणवश समस्या का समाधान निर्धारित समयसीमा में संभव नहीं हो पाता, तो इसका ठोस कारणों से प्रभारी अधिकारी निगम आयुक्त को अवगत कराते हुये अपना प्रतिवेदन देंगे तथा यह बतायेंगे कि समस्या का समाधान कब तक संभव हो सकेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button