featuredछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी होली पर्व से पहले किसानों को खुशियों की सौगात

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रुपये की अंतर राशि

मुख्यमंत्री ने भैसमुड़ी के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा 28 फरवरी/ होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों को 10,324 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम भैंसमुड़ी के किसान सर्मथ सिंह से संवाद किया।
कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के 1,18,927 किसानों के खातों में कुल 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे अंतरित की गई। राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से किसानों में उत्साह का माहौल है। यह आर्थिक सहायता किसानों को आगामी फसल की तैयारी, कृषि निवेश एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक होगी। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन, जांजगीर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू,प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन, नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहन यादव,पुष्पेंद्र सिंह, इंजी रवि पांडेय,नंदिनी राजवाड़े,बिसुनलाल कश्यप, विवेका गोपाल,आशुतोष गोस्वामी, कलेक्टर  जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों व किसानों ने देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से मनायें इसलिए होली के पूर्व या राशि प्रदान की जा रही है। इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई, किसानों के खाते में राशि भी समय पर पहुंची है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए प्रगतिशील योजनाएं लाई है। किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा आज करोड़ों किसान उठा रहे हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खेती किसानी के लिए राशि प्रदान की जा रही है। किसानों को धान की अच्छी कीमत दे रहे हैं ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में में भी राशि अंतरित की जा रही है। खाद में सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। सहकारिता का विस्तार करते हुए इसे लाभकारी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को 6000 रुपए सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है। किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिले इसलिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी से समझौता किया गया है और अब छत्तीसगढ़ में भी दुग्ध की क्रांति आने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के सभी गारंटी को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से किसानों के हित में निरंतर निर्णय लिए जाते रहे हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा तथा केसीसी के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिलने से खेती-किसानी को मजबूती मिली है। उन्होंने किसानों को मिले बोनस राशि के सदुपयोग की अपील करते हुए इसे खेती, परिवार और सामाजिक कार्यों में निवेश करने कहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि किसान अन्नदाता और भूमि पुत्र हैं, जिनकी मेहनत से प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि जब फसल अच्छी होती है तो बाजारों में रौनक बढ़ती है और पूरे क्षेत्र में समृद्धि दिखाई देती है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, मिट्टी परीक्षण कराने, जल संरक्षण करने और फसल विविधीकरण की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने भैसमुड़ी के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद

जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम भैसमुड़ी के कृषक  समर्थ सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद कर बताया कि उनका 9.24 एकड़ पंजीकृत रकबा है। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष में 194 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया, जिसके एवज में अब तक उन्हें 4,59,586 रुपये (चार लाख उनसठ हजार पांच सौ छियासी रुपये) की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आज उन्हें कृषक आदान सहायता योजना अंतर्गत 1,41,814 रुपये (एक लाख इकतालीस हजार आठ सौ चौदह रुपये) की अतिरिक्त राशि प्राप्त होने वाली है। उन्होंने कहा धान के विक्रय से मिलने वाले पैसे का  उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा, कृषि कार्य में करेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button