featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान– 2026 की संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला

कोरबा। आशिर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026” के अंतर्गत भव्य संभागीय कार्यशाला उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। बिलासपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की प्रभावी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक आयाम प्रदान किया। यह कार्यशाला संगठन की वैचारिक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। उद्घाटन सत्र में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण महाभियान संगठन की रीढ़ को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजबूत संगठन ही सुशासन की गारंटी देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं, घर-घर जनसंपर्क सुदृढ़ करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं। प्रथम सत्र में प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यपद्धति पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत संगठन की मूल प्रेरणा हैं और विचार व व्यवहार की एकरूपता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है।

संगठनात्मक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा

द्वितीय सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला एवं सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने भाजपा का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद न संकीर्ण हैं न विभाजक हैं। यह भारत की आत्मा का उत्सव हैं, जो हर भारतीय को उसकी साझा विरासत, पहचान और गौरव से जोड़ता हैं। संगठन विस्तार, डिजिटल संवाद, सोशल मीडिया की भूमिका, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा कार्यकर्ता प्रशिक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। विशेष रूप से यह बताया गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाना समय की मांग है। बूथ स्तर पर डेटा प्रबंधन, मतदाता संपर्क और सोशल मीडिया सक्रियता को अभियान का मुख्य आधार बनाया जाएगा। वक्ताओं ने कहां ‌कि प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने जोर दिया कि आगामी चुनावी अभियानों के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ करना होगा।

बूथ सशक्त तो संगठन सशक्त

जिज्ञासा समाधान एवं समापन सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वतः सशक्त होगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि आदि को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार

कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी और जिला महामंत्री संजय शर्मा व अजय विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, लखनलाल साहू, मेघाराम साहू, खिलावन साहू, कमला देवी पाटले, अम्बेश जांगड़े, ज्योतिनंद दुबे, चुन्नीलाल साहू, अमर सुल्तानिया, रितु चौरसिया, प्रणव कुमार मरपच्ची, मोहित जायसवाल, विजय अग्रवाल, कुलकित चंद्रा सहित बिलासपुर संभाग के सभी भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। संगठन सुदृढ़ीकरण के मुख्य बिंदुओ में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, विचारधारा आधारित प्रशिक्षण, डिजिटल संवाद एवं सोशल मीडिया सक्रियता, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आगामी चुनावी रणनीति पर प्रारंभिक मंथन महत्वपूर्ण रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। यह संभागीय कार्यशाला न केवल प्रशिक्षण का मंच बनी, बल्कि भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, वैचारिक स्पष्टता और जनसंपर्क सुदृढ़ीकरण का प्रभावी सूत्र भी सिद्ध हुई। कोरबा की यह कार्यशाला आगामी चुनावी एवं संगठनात्मक अभियानों के लिए दिशा-निर्देशक और प्रेरणास्रोत साबित होगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button