featuredकोरबाछत्तीसगढ़

स्वच्छता महाअभियान के सफाई की कार्यो की गई समीक्षा

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निर्माण कार्य, राजस्व वसूली, डिजिटल ई-फाईल के कार्यो की कार्यप्रगति के साथ ही निगम के विभिन्न कार्यो की बिन्दुवार व जोनवार समीक्षा, निगम कार्यो की बेहतरी हेतु अधिकारियों का किया मार्गदर्शन

कोरबा 02 मार्च 2026।नगर पालिक निगम कोरबा के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार स्थित एम.आई.सी.में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। यहॉं उल्लेखनीय है कि आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम केारबा द्वारा विगत 25 फरवरी से वार्ड व बस्तियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित कर वृहद स्तर पर साफ-सफाई के कार्य एक अभियान के रूप में संचालित कराए जा रहे हैं। आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि स्वच्छता महाअभियान के तहत विभिन्न वार्डो व बस्तियों में संचालित किये जा रहे साफ-सफाई कार्यो  पर पूरी गंभीरता से कार्य करें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने जोनवार स्वच्छता महाअभियान की समीक्षा करते हुये जोन में साफ-सफाई एवं अन्य कार्यो की आवश्यकताएं है, उसकी कार्ययोजना बनाकर मेरे समक्ष प्रस्तुत करें तथा उन पर शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा प्रत्येक वार्डो में पी.एम.सूर्यघर कनेक्शन योजना के संबंध में वार्ड के जनप्रतिनिधियों से संपर्क करे कनेक्शन हेतु लगवाना सुनिश्चित करायें। उन्होने अधिकारियों कहा से कहा है कि निगम क्षेत्र में कराये जा रहे विकास व निर्माण कार्येा में अपेक्षित गति लाने, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो का संपादन पूर्ण निष्ठा के साथ किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

डिजिटल ई-फाईल के कार्यो की समीक्षा

आयुक्त श्री पाण्डेय ने राज्य शासन द्वारा सभी विभागों में डिजिटल ई-फाईलिंग लागू किया गया है, इसी तारतम्य में हमारे नगर पालिक निगम कोरबा में डिजिटल फाईलिंग लागू किया गया है, जिस में  विभिन्न प्रकार के राजस्व वसूली, जलकर, सम्पत्तिकर, अन्य प्रकार के वसूली हेतु डिमांड नोट व बिल जारी कर सकते है तथा हमें स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर होना है, जिसमें जोन कमिश्नरों को अवैध निर्माण हेतु ई-नोटिस जारी कर सकते हैं, विज्ञापन होर्डिंग के साथ-साथ अन्य 28 प्रकार के सुविधाएं उपलब्ध कराये जायेंगे तथा समयावधि में संबंधित कार्य पूर्ण किये जायेंगे। 

राजस्व वसूली कार्यो की समीक्षा

आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के राजस्व वसूली कार्यो की कार्यप्रगति की जोनवार समीक्षा की, उन्हेाने राजस्व वसूली में और अधिक तेजी लाकर 31 मार्च से पूर्व निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त करने तथा इस हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने निगम द्वारा संचालित शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा की तथा हितग्राहियों को समय पर पेंशन का लाभ प्राप्त हो, इस संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा

आयुक्त श्री पाण्डेय ने बैठक के दौरान निगम द्वारा किए जा रहे विकास व निर्माण कार्येा की कार्यप्रगति की जोनवार व मदवार समीक्षा की तथा कार्यो में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने विभिन्न मदों के अंतर्गत कराये जा रहे पी.एम.श्रीस्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण एवं विभिन्न निर्माण व विकास कार्यो के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

अतिक्र्रमण व अवैध कब्जे पर सतत कार्यवाही जारी रहे

आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में कहीं पर भी  नया अतिक्रमण न होने पाये, अतः अवैध कब्जा व अतिक्रमण पर सतत नजर रखें तथा जहॉं कहीं भी अतिक्रमण व अवैध कब्जे का प्रयास हो रहा हो उस पर तत्काल रोक लगायें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के सभी जोन कमिश्नरों, मैदानी अधिकारी कर्मचारियों को भी निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में सतत भ्रमण कर अतिक्रमण पर कड़ी नजर रखें तथा जहॉं कहीं भी अतिक्रमण व अवैध कब्जा होते दिखे, उस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए, इसकी सूचना निगम के अतिक्रमण दस्ते को दें तथा दस्ते के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

समयसीमा के प्रकरणों का निराकरण समय पर हों

आयुक्त श्री पाण्डेय ने कलेक्टर टी.एल. व कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनचौपाल, पी.जी.एन.प्रकरण, निगम टी.एल., लोक सेवा गारंटी, शासन से प्राप्त पत्रों सहित अन्य समयसीमा के प्रकरणों के निराकरण की बिन्दुवार समीक्षा की तथा प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयसीमा के अंदर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी व पवन वर्मा, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, अखिलेश शुक्ला, भूषण उरांव, लीलाधर पटेल, सुनील टांडे, लेखाधिकारी भवकांत नायक, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, प्र.संपदा अधिकारी सचीन तिवारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, सोमनाथ डेहरे, आकाश अग्रवाल, रूचि साहू, रमेश सूर्यवंशी, अंजूलता तिग्गा, अजुंला अनंत, रितेश सिंह, सुमित गुप्ता, दिलेश्वर सिंह ठाकुर, अविनाश जायसवाल, संजय ठाकुर, अजय अग्रवाल, शैलेन्द्र नामदेव, अरविंद सिंह,नीलाम्बर यादव आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button