featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की

पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश

स्वनिधि योजना के हितग्राहियों के लोन स्वीकृृत करने बैंको को दिए निर्देश

कोरबा, 3 मार्च 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को कार्यों में गति लाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि टीएल से संबंधित सभी प्रकरणों की अद्यतन जानकारी बैठक से एक दिन पूर्व अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए।
उन्होंने पीएमओ, राज्यपाल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनशिकायत से जुड़े मामलों सहित टीएल में चिन्हांकित प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण कर निर्धारित समय में रिपोर्ट अपलोड करने तथा संबंधितों को सूचित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पांच से 17 वर्ष के2 सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने तथा स्कूली विद्यार्थियों के अपार आईडी और आधार कार्ड निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने, मातृत्व वंदना योजना की प्रगति सुनिश्चित करने, वहीं विद्युत विभाग को पीएम सूर्यघर योजना में पंजीयन, इंस्टॉलेशन, हितग्राहियों को प्रदान की गई सब्सिडी का अद्यतन विवरण प्रस्तुत करने तथा वेंडरों के साथ समन्वय कर लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। आदिवासी विकास विभाग को पीएम जनमन तथा धरती आबा योजनाओं के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों में विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समयबद्ध निराकरण, भुइयाँ पोर्टल पर भूमि अभिलेखों का अद्यतन, तथा ऋण पुस्तिका वितरण कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही कहा कि समय सीमा में कार्यवाही न होने पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों के प्रकरणों को सर्वे कर शीघ्र दर्ज करने के निर्देश दिए। पीएचई विभाग को जलशक्ति अभियान और जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने तथा नगर निगम आयुक्त और नगरीय निकायों के सीएमओ को भवन अनुमति के समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों को 10 मार्च तक स्वीकृत कराने का निर्देश देते हुए लीड बैंक प्रबंधक को सभी बैंकों के साथ प्रभावी समन्वय बनाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को आभा आईडी और आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण की गति बढ़ाने, सिकल सेल एवं एनसीडी स्क्रीनिंग के लंबित लक्ष्यों को तेजी से पूर्ण करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत रखने और जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को स्वीकृत सड़कों की समीक्षा कर निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के तहत स्वीकृत आवासों को लक्ष्य के अनुसार पूर्ण करने तथा आगामी लक्ष्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी जारी किए गए।
बैठक में तहसीलदारों और नगरीय निकायों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने भैसमा तहसील के ग्राम डोंगदरहा में राइस मिल के नाम पर अवैध कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने और संबंधित पटवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामलों में परिजनों को राहत राशि समय पर प्रदान करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने 8 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले जल महोत्सव एवं 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामय आयोजन के संबंध में भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए। समय-सीमा बैठक में कटघोरा डीएफओ  कुमार निशांत, कोरबा डीएफओ  प्रेमलता यादव, निगमायुक्त  आशुतोष पांडेय, जिपं सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button