
कोरबा।जिले के नगर पालिक निगम दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्र 58 सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर के कुछ गटर खुला हुआ था,जिससे वार्डवासी चिंतित थे कि कोई जनहानि न हो जाए।इसकी सूचना समाचार के माध्यम से जैसे ही निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के पास पहुंची उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल ढकने निर्देशित किया।
आयुक्त श्री पांडेय के निर्देश पर दर्री जोन के अधिकारी/कर्मचारियों ने इसे गुरुवार सुबह ही गटरों को ढकने का काम शुरू किया।
आयुक्त आशुतोष पांडेय के इस तत्परता निर्देश और कार्य से वार्डवासी खुश होकर उनका तथा निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
यहां बताना लाजमी है की किसी भी क्षेत्र का विकास, स्वच्छता में क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।बशर्ते जैसे मूलभूत सुविधा उनका अधिकार मानते हैं वैसे ही क्षेत्र का विकास, स्वच्छता को अपना कर्तव्व मानकर अधिकारी/कर्मचारियों के साथ समन्वय के साथ चलें।



