featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा के लिए अच्छी खबर, मंत्री देवांगन के प्रयासों से मिली 4 सड़कों के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति

कोरबा। नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के चार प्रमुख मार्गो के डामरीकरण हेतु 5.93 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से दी गई है।
कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल पर शहर के चार प्रमुख मार्गों के डामरीकरण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन सड़कों के डामरीकरण से शहर के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इन सड़कों के डामरीकरण की मिली स्वीकृति

  1. सुनालिया ब्रिज से पावर हॉउस रोड फाटक अंडरब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 112.55 लाख
  2. पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 156.90 लाख
  3. जैन चौक से घंटाघर तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 125.00 लाख
  4. घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य 199.00 लाख
    0 मंत्री देवांगन के सशक्त नेतृत्व का कोरबा नगर वासियों को मिल रहा है लाभ
    कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व का कोरबा नगर वासियों को निरंतर लाभ मिल रहा है। विगत डेढ़ महीने के भीतर लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति राज्य शासन से नगर निगम कोरबा को मिल रही है। इसके पूर्व सीएसईबी चौक से कोसाबाडी तक गौरव पथ हेतु 36 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई। रानी रोड कोरबा से सर्वमंगला मंदिर के बीच हस्देव नदी पर रपटा निर्माण की स्वीकृति, अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से 15 विभिन्न विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।
    0स्वीकृति मिलने पर मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा की ट्रिपल इंजन सरकार में आज कोरबा नगर को विकास कार्यों के लिए भरपूर फंड मिल रहा है। विकास कार्यों को नए आयाम मिल रहे है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान