featuredकोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कहीं अफीम का कटोरा’ न बन जाए : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस का कोरबा में भाजपा कार्यालय का घेराव

कोरबा /प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में टी पी नगर स्थित भाजपा दफ्तर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया । यह प्रदर्शन दुर्ग जिले के समोदा गांव में कथित भाजपा नेता द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर तथा बलरामपुर जिले के सनाटोली के जंगल में लगभग 5 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती के साथ ही नशे की कोराबार को संरक्षण दिये जाने के विरोध में किया गया ।

पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के पहले तीन स्‍थानों पर बेरिकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्‍य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे कार्य सत्ता के संरक्षण से ही संभव है । पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर जी स्‍वयं स्‍वीकार किया है कि समोदा गांव में पिछले चार वर्षों से अफीम की खेती हो रही है । उन्‍होंने आगे कहा कि यह मामला केवल अफीम खेती तक नहीं है वरन प्रशासनिक चुक को उजागर करता है । छत्‍तीसगढ़ जो धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है यही हाल रहा तो आने वाले समय से अफीम की खेती का कटोरा के नाम जाना जावेगा ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने प्रदेश में फल फूल रहे नशे के कारोबार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारा सवाल सरकार से है कि नशे की इस अवैध कारोबार खेती में किस मंत्री व अधिकारी का संरक्षण मिला हुआ है । भाजपा नेता गांव वालों को डरा धमका कर लंबे समय से यहां अफीम की खेती करते आ रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्‍थल पर कन्‍हैया राठौर, द्रौपति तिवारी, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, बनवारी पाहुजा, कुंजबिहारी, शां‍ता मंडावे, माधुरी ध्रुव, अजय दिवान, अशोक कंवर, पंचराम निराला, विजय आनंद, रवि टोप्‍पो, राजेन्‍द्र चौहान, विजय आदिले, फरियाद अली, विनोद कुमार अग्रवाल, डॉ.गोपाल कुर्रे, त्रिवेणी मिरी, अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अमीन सीतामणी, जवाहर निर्मलकर, शशि अग्रवाल, बच्‍चु लाल मखवानी, हरनारायण राठौर, संतोष यादव, देव जायसवाल, रवि खुंटे,प्रवीण ओगरे, लक्ष्‍मण कहरा, जे पी नामदेव, लखेश्‍वर प्रसाद, प्रेमप्रकाश, मोहन लाल चंद्रा, चंद्रकुमार, वीर सिंह, हरवेन्‍द्र सिंह, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, गंगा श्रीवास, टेकराम श्रीवास, राजकुमार सरफुद्दीन आलम, मुन्‍ना कुमार, अजीत बर्मन, साहिल खान, नितेश यादव,अश्‍वनी पटेल, श्रवण विश्‍वकर्मा, बिंदु श्रीवास, जगन्‍नाथ प्रसाद, प्रेमलाल साहू, निकेतन गभेल, रजनी भारती, बालमुकुंद डा.डी आर नेताम, रविशंकर बरेठ, राकेश कुमार, अनिल सिंह, संतोषी पाटले, मुन्‍ना कुमार, पवन चौहान, समसुद्दीन, शशि पटेल, रमेश कुमार, पप्‍पु कुमार राहुल यादव, रविश यादव, साेनु, विजय जायसवाल, अमित साहु, सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button