featuredकोरबाछत्तीसगढ़

चोरी के तीन मामलों का CSP प्रतीक ने किया खुलासा,महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। चोरी के तीन अलग – अलग मामलों में महिला सहित 04 आरोपियों पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने थाना सिविल लाइन में प्रेस वार्ता लेकर मामले का खुलासा किया। थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चौकी मानिकपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अमित दिवाकर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.03.2026 को वे अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। अगले दिन सुबह घर वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ पाया गया तथा घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, चांदी की पायल, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं नगदी रकम लगभग 5000 रुपये चोरी होना पाया गया। मामले में विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन एवं अन्य सामान बरामद किया गया। प्रार्थी नंद कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.03. 2026 को वे परिवार सहित शादी कार्यक्रम में गए थे। अगले दिन सुबह घर वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला तथा घर के अंदर रखे चांदी की पायल, बच्चों का चांदी का जुड़ा एवं नगदी रकम लगभग 11000 रुपये चोरी होना पाया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना करना स्वीकार किया गया तथा चोरी गया सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित्रा रात्रे, पति मनीष गुप्ता, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी बेन्द्रकोना, थाना सिविल लाइन रामपुर शामिल है। आरोपिया के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सिविल लाइन रामपुर एवं थाना उरगा में अपराध पंजीबद्ध है।

इसी तरह प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोने-चांदी का जेवरात एवं नगदी रकम बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश मरावी, पिता सुनील कुमार मरावी, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी शंकर नगर इंडस्ट्रियल एरिया, थाना सिविल लाइन रामपुर, रोहित शर्मा, पिता स्व. कमलेश शर्मा, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी मैरिज हॉल के सामने रमागढ़, थाना बालकोनगर, निखिल वर्मन, पिता राजनारायण वर्मन, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी घनगांव, थाना जरेहगांव, जिला मुंगेली शामिल है। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button