featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में गूंजा महिला शक्ति का सम्मान,भाजपा महिला मोर्चा ने किया भव्य आयोजन

भाजपा महिला मोर्चा का महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित

कोरबा। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा महिला शक्ति के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीती स्वर्णकार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विद्या पांडेय, प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बी.डी. शर्मा, प्रदेश प्रमुख स्व सहायता समूह सत्य लता मिरी, जिला महामंत्री स्वाति सिंह, अनसूईया राठौर तथा नीरज ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद खेल, विधि, साहित्य व विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन रही हैं – विभा अवस्थी

मुख्य अतिथि विभा अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं देती, बल्कि उन्हें नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनसे देश की मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन रही है।

भाजपा में महिलाओं को संगठन और शासन दोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं – लखनलाल देवांगन

केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को संगठन और शासन दोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं – गोपाल मोदी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ती जा रही है और यही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ही ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसने महिलाओं को हर स्तर पर नेतृत्व का अवसर प्रदान किया है। चाहे संगठनात्मक जिम्मेदारी हो, जनप्रतिनिधित्व हो या समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान—हर जगह महिलाएं मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की सक्रियता के कारण समाज में जागरूकता का वातावरण बन रहा है। महिला कार्यकर्ता न केवल संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की सहभागिता से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद हो रही है और परिवार, समाज तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और अधिक सशक्त हो रही है। श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज की हर महिला तक पहुंच रहा है। इसी का परिणाम है कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

महिलाओं का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान – संजू देवी राजपूत

कोरबा महापौर  संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति का आधार होता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होती है तथा नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

महिला शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा – प्रिती स्वर्णकार

वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिती स्वर्णकार ने कहा कि महिला शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति के सम्मान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व पदाधिकारी, समाज के विभिन्न वर्गों से आई महिला शक्तियां उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button