featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जल संचय एवं जनभागीदारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ करें

जांजगीर-चांपा 16 मार्च। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान तथा आमजन से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाने कहा।
कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण एवं उससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की निर्माण कार्य की सभी प्रक्रियाएं तय समय-सीमा में पूरी सुनिश्चित किया जाए। मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए वर्तमान में जिला अस्पताल और लाइवलीहुड कॉलेज भवन का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए दोनों भवनों में आवश्यक रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए, इसके लिए सभी कार्य समय पर और नियमों के अनुसार पूरे किए जाएं।
 कलेक्टर ने अधिकारियों को आईआरएडी पोर्टल में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय के साथ सभी दुर्घटनाओं की जानकारी पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। कलेक्टर ने जिले में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करें।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंधित करने और संबंधित विभाग को नियमित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों का आधार अपडेट करने और अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का आधार पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने जल संचय एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व पखवाड़ा एवं जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button