featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश


बालोद, 16 मार्च 2026।संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर  दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम भेंडी के सरपंच ने गांव में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह दल्लीराजहरा की चेतना साहू ने वार्ड नंबर 21 में पानी निकासी एवं नाली निर्माण, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोरिदकला के मनकी बाई, बबली साहू एवं लिमउडीह के दुलेश्वर साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम चिखली के ढालेश्वर साहू प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किश्त की राशि प्रदान करने, ग्राम बरही के ग्रामीणों ने नाली निर्माण कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा एवं  नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button