featuredछत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना बनी छठबाई के जीवन का सहारा

महतारी वंदन योजना की राशि से कराया इलाज, पैरों के दर्द से मिली राहत

जांजगीर-चांपा 17 मार्च 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी जांजगीर तहसील के ग्राम मुनुन्द की निवासी छठबाई कश्यप की है, जिनके जीवन में शासन की योजनाओं ने नई उम्मीद और संबल दिया है। महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
छठबाई कश्यप अपने पति के साथ परिवार की आजीविका के लिए पिछले दो वर्षों से एक छोटी सी दुकान संचालित कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बीच जीवन यापन करना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन मेहनत और हौसले ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से उनके पैरों में दर्द की समस्या थी, जिससे दैनिक कार्य करने में भी कठिनाई होती थी। महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने स्वास्थ्य उपचार में किया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। इसके साथ ही इस राशि से वे घर की सामान्य जरूरतों को भी पूरा कर पा रही हैं, जिससे परिवार को आर्थिक संबल मिला है।
छठबाई कश्यप कहती हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग पाँच महीने पहले पक्के मकान की स्वीकृत हुआ है और वर्तमान में उनके घर का निर्माण कार्य जारी है। वर्षों से पक्के घर का सपना देखने वाले इस दंपति के लिए यह क्षण अत्यंत खुशी और संतोष से भरा हुआ है। छठबाई कश्यप का कहना है कि शासन की योजनाओं से उन्हें न केवल आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भी आया है। वे इसके लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button