
जल संरक्षण संवर्धन के लिए घरों में सोखता गढ्ढा बनाए




जशपुरनगर 17 मार्च 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर बिजली विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को देने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य घरों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है।
इस योजना के तहत लोगों को सब्सिडी और कम ब्याज पर लोन की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जल संरक्षण संवर्धन के लिए सभी अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों और निजी भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने
के लिए कहा है।
इसके माध्यम से घर या इमारतें की छत पर बारिश का पानी एकत्र किया जाता है।
कलेक्टर ने जल संरक्षण संवर्धन के तहत अधिकारियों को सोखता गढ्ढा बनाने के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा जहां पानी निकासी की सुविधा है उन स्थानों पर सोखता गढ्ढा बनाकर जल संरक्षण संवर्धन के तहत बेहतर कार्य किए जा सकते हैं।
योजना का उद्देश्य ग्रामीण घरों से निकलने वाले अपशिष्ट जल का प्रबंधन करना और भू जल स्तर को बढ़ाना है।
कलेक्टर ने बताया की सोखता गड्ढा बनाना बहुत आसान होता है यह लगभग 1 मीटर की गहराई वाला गढ्ढा होता है। जो गंदे पानी को साफ कर जमीन में रिसने देता है।जो गांव को स्वच्छ रखने और जल संचयन में मदद करता है।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान प्राकृतिक आपदा के तहत प्रकरणों का निराकरण गंभीर से करने के निर्देश दिए हैं।
प्राकृतिक आपदा के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि समय पर देने के निर्देश दिए हैं।



