
कोरबा/19 मार्च 2026/जिले में ‘उल्लास –नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ अंतर्गत 22 मार्च को आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन महापरीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग ने गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में समीक्षा बैठक ली।


सीईओ ने के द्वारा आगामी महापरीक्षा के सफल आयोजन हेतु केंद्रवार तैयारियों, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं समन्वय संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सीईओ श्री नाग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी 572 उल्लास केंद्रों में परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि अधिक से अधिक नवसाक्षरों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जनजागरूकता अभियान को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक पात्र शिक्षार्थी तक सूचना पहुंचाई जाए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे एवं सभी को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।



