featuredकोरबाछत्तीसगढ़

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पंचवटी में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोरबा 20 मार्च 2026/छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के तत्वाधान में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह मे मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति  नूतन सिंह ठाकुर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग सहित अन्य अतिथियो की उपस्थिति में मनाया गया। इसके पश्चात जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता के द्वारा उद्बोधन भाषण दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत जिला पंचायत के सी.ई.ओ. दिनेश नाग, एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने उपभोक्ता कानूनो के संबंध में उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन उपभोक्ता आयोग कोरबा की सदस्य सुश्री ममता दास एवं आभार प्रदर्शन उपभोक्ता आयोग कोरबा के सदस्य पंकज कुमार देवडा ने किया। इस दौरान एस.बी.आई. के टेक्निकल हेड ने बैंको में उपभोक्ताओ के साथ हो रही धोखाधड़ी से सजग रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सायबर थाना के आरक्षक ने उपभोक्ताओ को सायबर क्राईम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत समाज सेवा संस्था एवं अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओ वरिष्ठ अधिवक्ता अरूणा जैन, कल्पना पांडेय, अरूणा श्रीवास्तव, रूचिका कल्ला, सावित्री धांधी, शिल्पा दाण्डेकर, दीपा राठौर को सम्मानित किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button