featuredकोरबाछत्तीसगढ़

भक्ति, भाव और रस का त्रिवेणी संगम: त्रिवेदी परिवार द्वारा आयोजित सात दिवस तक श्रीहरि की अमृतमयी कथा से सराबोर होगा ग्राम दादरखुर्द.

कोरबा की धरा पर बहेगी भक्ति की रसधार: श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन ग्राम दादरखुर्द में 27 मार्च से उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, सुप्रसिद्ध कथावाचक सागर चौबे करेंगे कथा का अमृत वर्षा

कोरबा / छत्तीसगढ़ कोरबा के समीपस्थ ग्राम दादरखुर्द की पावन धरा आगामी 27 मार्च से भक्ति के अनुपम रंग में सराबोर होने जा रही है। श्री राधा-रमण की अनुकंपा से त्रिवेदी परिवार के द्वारा ‘श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस आध्यात्मिक महोत्सव में दुर्ग के सुप्रसिद्ध कथा मर्मज्ञ महाराज सागर चौबे अपनी ओजस्वी वाणी से श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम के आचार्य के रूप में कपिल देव पाण्डेय जी विधि-विधान संपन्न कराएंगे। भक्ति और उत्सव का के संगम का शुभारंभ 27 मार्च (शुक्रवार) को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिसमें श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्म उत्सव: दिव्य झांकियों के साथ नंदोत्सव की धूम। गोवर्धन लीला व रासलीला, रुक्मणी विवाह का भव्य विवाहोत्सव का झांकी के माध्यम से चित्रण। इसके साथ ही 02 अप्रैल को सुदामा चरित्र, हवन और सहस्रधारा के साथ कार्यक्रम के साथ कथा का विश्राम होगा।

​इस धार्मिक अनुष्ठान मे प्रतिदिन भागवत कथा पश्चात् रात्रीकालीन रामायण का आयोजन रात्रि 9:00 बजे से मानस मर्मज्ञों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा क्षेत्र अध्यात्म के दोहरे आनंद में डूबा रहेगा।

आयोजन विवरण इस प्रकार है

​तिथि: 27 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक।
​समय: दोपहर 3:00 बजे से हरि इच्छा तक।
​स्थान: मेन रोड दादरखुर्द, प्राथमिक शाला के समीप, कोरबा (छ.ग.)।

इस अनुष्ठान मे मुख्य यजमान लक्ष्मीकांत त्रिवेदी एवं गीता देवी त्रिवेदी,आयोजक मनहरण प्रसाद त्रिवेदी एवं समस्त त्रिवेदी परिवार व ग्रामवासी रहेंगे।आयोजक परिवार एवं समस्त ग्रामवासी दादरखुर्द ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार इस ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button