featuredखेलछत्तीसगढ़

सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल

अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों पर उत्साह और रोमांच का माहौल रहा। जिला स्तर की बाधाएं पार कर पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों से आए खिलाड़ियों ने न केवल मेडल की दौड़ में अपनी जगह बनाई है, बल्कि अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से खेल प्रेमियों का दिल भी जीत लिया है।

हॉकी के मैदान में जशपुर की बेटियों का जलवा
महिला हॉकी के मुकाबलों में जशपुर जिले की टीम ने तकनीकी कौशल और सटीक तालमेल के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम की कप्तान सुश्री सुप्रिया तिग्गा ने इस मंच के लिए शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल के ट्राइबल बच्चों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा निखारने के लिए यह एक शानदार मंच मिला है। खेलों से न केवल हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि हम अनुशासन सीखते हैं और तनाव से मुक्त रहते हैं। सरगुजा ओलंपिक ने हमारी प्रतिभा को संवारने का बड़ा अवसर दिया है।

बास्केटबॉल कोर्ट पर दिखा खिलाड़ियों का समन्वय
बास्केटबॉल खेलने आई महिला खिलाड़ियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शासन ने एक ऐसा मंच प्रदान किया है जहाँ अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं आगे बढ़ेंगी।

12 खेल विधाओं में आयोजित सरगुजा ओलंपिक में 100 मीटर दौड़ में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (पुरुष) में गोविंद गुप्ता (जशपुर) ने प्रथम, सईल अंसारी (सूरजपुर) ने द्वितीय तथा अभिषेक कश्यप (बलरामपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (पुरुष) में टी. नाग. उमेश्वर राव (एमसीबी) प्रथम, जितेन्द्र चौधरी (बलरामपुर) द्वितीय तथा शेर सिंह (सरगुजा) तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 17 वर्ष से कम आयु में रिया तिर्की (जशपुर) प्रथम, संजना सिंह (सूरजपुर) द्वितीय तथा बबीता (बलरामपुर) तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अंजु सिंह (सूरजपुर) प्रथम, अंकिता यादव (एमसीबी) द्वितीय तथा अनीषा पन्ना (जशपुर) तृतीय स्थान पर रहीं।

200 मीटर दौड़ में 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (पुरुष) में अरुण कुमार (अम्बिकापुर) प्रथम, राकेश एक्का (जशपुर) द्वितीय तथा नीतिश कुमार (सूरजपुर) तृतीय स्थान पर रहे। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (महिला) में सिमरन सिंह (कोरिया) प्रथम, संगीता (सूरजपुर) द्वितीय तथा निर्मला (बलरामपुर) तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (महिला) में स्नेहा (कोरिया) प्रथम, सुमन (एमसीबी) द्वितीय तथा मानती (सूरजपुर) तृतीय स्थान पर रहीं।

400 मीटर दौड़ में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (पुरुष) में यदुवंश (कोरिया) प्रथम, इंद्रजीत (सरगुजा) द्वितीय तथा रुपेश चौहान (जशपुर) तृतीय स्थान पर रहे। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (पुरुष) में विश्वनाथ तिग्गा (जशपुर) प्रथम, सुनील कुमार (बलरामपुर) द्वितीय तथा योगेन्द्र सिंह (सूरजपुर) तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 17 वर्ष से अधिक आयु में प्रज्ञा राजवाड़े (सूरजपुर) प्रथम, अंकिता राजवाड़े (कोरिया) द्वितीय तथा लक्ष्मी सिंह (सरगुजा) तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में रिया (सूरजपुर) प्रथम, सुरोमनी बाई (जशपुर) द्वितीय तथा प्रमिला (कोरिया) तृतीय स्थान पर रहीं। खबर लिखे जाने तक अन्य खेलों के परिणाम प्राप्त होना शेष था।

समापन समारोह में शामिल होंगे दिग्गज फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया
संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का समापन समारोह अत्यंत गरिमामय होगा। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और खेल जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बाईचुंग भूटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button