कोरबा। जिले के दर्री थाना के करीब सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में हाइवा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दर्री थाना के नजदीक हाइवा क्रमांक CG 12 BU 8776 और ट्रेलर क्रमांक CG 13 BM 5243 के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया गया की दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक ने वाहन छोड़ कर फरार हो गया।मृतक चालक की पहचान दिल सिंह सिदार,पिता चित्रभान सिंह सिदार उम्र 51 वर्ष है और मूल रूप से जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा निवासी के रूप में हुई है।मृतक को दर्री पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया है,वही ट्रेलर वाहन के मालिक और चालक का पतासजी की जा रही है।दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।





