
कोरबा।जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमार्ग गेट नंबर दो पर तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने नाबालिक सहित एक व्यक्ति को अपने चपेट में ले लिया जिससे व्यक्ति का मौके पर ही मौत हो गई और नाबालिक घायल है जिसे उपचार के लिए एनटीपीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान प्रदीप कुमार इंदीवार,पिता बलदेव,उम्र 45 वर्ष निवासी श्याम नगर लाटा अपने नाबालिक भांजा प्रत्याशु नागेसिया के साथ दर्री डेम की और सुबह लगभग 5 : 30 बजे अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 12 L 1065 में घूमने जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया जिससे प्रदीप का मौके पर ही मौत हो गई और उसके भांजे घायल हो गया।परिजनों ने इसकी सूचना थाना दर्री पुलिस को दिया। परिजनों के सूचना पश्चात थाना दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नाबालिक को एनटीपीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है वहीं मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



