
भाजपा नेता के भाई ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
कोरबा। भाजपा नेता और उसके रिश्तेदारों की दबंगई का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने भाजपा नेता और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट की शिकायत चौकी में दर्ज कराई है। दूसरी ओर भाजपा नेता के भाई की रिपोर्ट पर भी ठेकेदार और उसके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
भगवा चौक रजगामार में अभिषेक जायसवाल निवास करता है, जो ठेकेदारी का काम करता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपनी गाड़ी से 26 मार्च की रात्रि 11.30 बजे अपने दोस्तों के साथ दोस्त नंदु श्रीवास को भगवा चौक छोडने गया था। उसी समय सनील चौरसिया पिता दीनानाथ चौरसिया के द्वारा उनको चिल्लाकर गाली गलौच करते हुए रूकने को कहने लगा। तब उसने अपनी गाड़ी को रोककर उससे पुछा कि किसको गाली दे रहा है। तब वह बोलने लगा कि हम लोग काम कर रहे है। तुम लोग यहीं से गाड़ी पार क्यों कर रहे हो। तब उनके साथ सनील चौरसिया, अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया, सचीन चौरसिया व अन्य साथी के द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की गई। सनील चौरसिया अपने बड़े भाई अनिल चौरसिया का रौब दिखाने लगा और बोलने लगा इनको जेल में डलवा दूंगा। बाद में देख लेने की धमकी देने लगा। मारपीट से अभिषेक के सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। साथ ही मारपीट से अर्पित अग्रवाल, नंदु श्रीवास को भी चोट आई है। दूसरी ओर सनील ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। रजगामार पुलिस ने मामले में काउंटर केस दर्ज किया है। अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट पर सनिल चौरसिया , अनिल चौरसिया , कौशल चौरसिया , सचीन चौरसिया व अन्य साथी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसी तरह सनिल चौरसिया की रिपोर्ट पर अर्पित अग्रवाल , अभिषेक जायसवाल , नित्या श्रीवास , साहिल दास , गजेन्द्र भार्गव उर्फ सोनू व अन्य लोग के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।



