featuredकोरबाछत्तीसगढ़

हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,भक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम,भंडारा में प्रसाद ग्रहण किए श्रद्धालु

कोरबा,दर्री। आज देशभर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ के सभी प्राचीन हनुमान मंदिर सहित जिले के विभिन्‍न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में कल यानी 1 अप्रैल से ही हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है। हनुमान जयंती को लेकर आज मंदिरों में विशेष महाआरती की गई, इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन हो रहा है।

हनुमान जी प्राकट्य महोत्सव के पावन अवसर पर जिले के मोहन टॉकीज रोड स्थित हनुमान मंदिर में भक्ति, आस्था और सेवा का भव्य संगम देखने को मिला। महाआरती और भंडारे के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस धार्मिक आयोजन में धर्मप्रेमी, समाजसेवियों ने सहभागिता निभाते हुए भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और प्रसादी भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किया।


मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


इस अवसर पर जजमान नटवर जायसवाल ने  बताया कि हनुमान जी की कृपा से विगत 40 वर्षों से धार्मिक आयोजन करते आ रहें हैं और आगे भी ईश्वर की कृपा से निर्विघ्न ये धार्मिक आयोजन करते रहेंगे।उन्होंने कहा हनुमान जी की भक्ति से जीवन में साहस, समर्पण और सेवा भाव का संचार होता है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागृति लाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। हनुमान जन्मोत्सव हमें यह संदेश देता है कि हम सभी मिलकर धर्म, संस्कृति और मानव सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button