featuredछत्तीसगढ़

सभी विभाग प्रमुख ’आई गोट कर्मयोगी पोर्टल’ में अपने अधीनस्थ अधिकारी- कर्मचारियों का शत प्रतिशत ऑनबोर्डिंग कराना सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशनिर्माण कार्यों में शत प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने को कहा

निर्माण कार्यों में शत प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने को कहा

बालोद, 06 अप्रैल 2026।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को भारत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के कार्यक्षमता, जवाबदेही और नागरिक केन्द्रित सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई ’आई गोट कर्मयोगी’ पोर्टल में अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से आॅनबोर्डिंग कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मर्चारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए उन्हें आई गोट कर्मयोगी पोर्टल में आॅनबोर्डिंग कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अधिकारी-कर्मर्चारियों के वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी इसकी जानकारी अंकित की जाएगी। श्रीमती मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित तिथि 15 अप्रैल के पूर्व आईगोट कर्मयोगी पोर्टल में अनिवार्य रूप से आॅनबोर्डिंग कराने को कहा। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में प्रगतिरत निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में शत प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी स्थिति में समझौता नही किया जाएगा। कलेक्टर ने गुणवत्ताविहीन कार्य पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर सहित संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष तथा राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से जिले में मौजूदा शिक्षा सत्र से प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने फिलहाल दल्लीराजहरा के बीएसपी स्कूल क्रमांक 02 में बालक छात्रावास एवं विद्यालय का संचालन तथा बीएसपी स्कूल क्रमांक 30 में कन्या छात्रावास के संचालन हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं एसडीएम डौण्डी को समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर जिले में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले में तेजी से घटते भूजल स्तर को देखते हुए किसी भी स्थिति में कृषि प्रायोजन हेतु बोर खनन के लिए अनुमति नही देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के द्वारा की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने तथा खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से शराब के अवैध बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने समुचित उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में जल संचयन, जन भागीदारी अभियान के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।
क्रमांक/16/ठाकुर
–00–

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button