featuredकोरबाछत्तीसगढ़

आईजी बिलासपुर रेंज ने कोरबा जिले का किया वार्षिक निरीक्षण,SP सहित अधिकारी – कर्मचारियों का किया सराहना

पुलिस लाइन कोरबा में परेड निरीक्षण

पत्रकारों से साझा किया निरीक्षण का उद्देश्य

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिलासपुर रेंज, रामगोपाल गर्ग द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया एवं परेड निरीक्षण की समस्त कार्यवाही का नेतृत्व किया गया।

पुलिस लाइन कोरबा स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित परेड में पाँच टोलियों में अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए, जिसमें जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। परेड में सभी का टर्नआउट उत्कृष्ट रहा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 से 17 अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत एवं प्रशंसित किया गया।

परेड निरीक्षण उपरांत जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के लिए पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां अधिकारी कर्मचारियों ने अपने समस्याओं से पुलिस महानिरीक्षक को अवगत कराया तथा पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तुरंत उनका समाधान किया गया। बाद इसके पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल सामग्री का अवलोकन किया गया तथा एमटी शाखा, आर्म्स शाखा एवं कैंटीन का निरीक्षण किया गया।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत सभागार में राजपत्रित अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराध नियंत्रण, गंभीर मामलों का पर्यवेक्षण कोर्ट आर्डर प्रोसीडिंग्स खत्म होते तक करना, अनुभव QR कोड के द्वारा लोगों से फीडबैक लेना, दो पहिया वाहन की रिकवरी हेतु सशक्त ऐप का प्रयोग, प्राथमिक एवं विभागीय जांच से संबंधित, ऑपरेशन तलाश के गुम इंसान की दस्तयाबी, अपराध निकाल एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई

  • लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण
  • बीट प्रणाली का सुदृढ़ीकरण
  • शस्त्रागार भवन का लोकार्पण
  • अपराध निकाल
    •ऑपरेशन तलाश के तहत गुम इंसान की दस्तयाबी करना
    •अनुभव QR कोड के द्वारा लोगों से फीडबैक लेना

इसके उपरांत बालको थाना का सघन निरीक्षण किया गया, जिसमें मलखाना एवं रिकॉर्ड रूम का सही रख रखाव , पुराने माल का डिस्पोजल, बीट प्रणाली को आरक्षक स्तर पर ले जाना, समंस एवं वारंट की तामिली , सीसीटीएनएस संबंधित, सभी रजिस्टर संधारण, पेट्रोलिंग की कार्य कुशलता, रोजनामचा की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

आपकी सुरक्षा,हमारी जिम्मेदारी :कोरबा पुलिस

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button